17 अप्रैल, Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

17 अप्रैल, Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

IPL (Image Credit- Twitter X)
IPL (Image Credit- Twitter X)

1. इधर रियान पराग का बल्ला चैक हो रहा था, उधर अंपायर की ये हरकत देख गुस्सा हो गए थे द्रविड़!

जब भी सबसे शांत क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार होगी, तो इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ का नाम टॉप पर आएगा। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख द्रविड़ भी अपना आपा खो देते हैं, ऐसे में वो बोलते को कुछ नहीं लेकिन उनका चेहरा सारी कहानी बता देता है। ऐसा ही कुछ DC बनाम RR मैच के दौरान देखने को मिला। DC के खिलाफ बीच मैच में अंपायर ने किया था रियान पराग के बल्ले का Gauge Test, वहीं इस टेस्ट के दौरान बल्लेबाज रियान पराग अंपायर से बहस करते हुए नजर आए। डग आउट में बैठे हुए राहुल द्रविड़ को शायद अंपायर की ये हरकत पसंद नहीं आई। कोच द्रविड़ के चेहरे पर गुस्सा दिखा रहा था, उन्होंने दिया था Cold रिएक्शन।

2. कोहली से लेकर राहुल तक, इन पांच आईपीएल कप्तानों का है सबसे खराब जीत प्रतिशत

आईपीएल का जारी रोमांचक 18वां सीजन इस समय खेला जा रहा है। तो वहीं, अभी तक 10 टीमों के बीच कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। दिल्ली कैपिटल्स इस समय 10 अंकों के साथ टांप पर बनी हुई है, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स चार अंकों के साथ 10वें नंबर पर मौजूद है। अगर आईपीएल में सबसे खराब जीत का प्रतिशत वाले पांच कप्तानों के बारे में बात करें, तो इसमें एडम गिलक्रिस्ट (47.30), विराट कोहली (47.55), डेविड वाॅर्नर (48.19), केएल राहुल (50) और संजू सैमसन (51.56) का नाम मौजूद है।

3. IPL 2025: आरसीबी के पांच खिलाड़ी जिन्हें इस पूरे सीजन में एक भी मैच खेलने को नहीं मिलेगा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक आईपीएल 2025 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और शानदार जीत दर्ज की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक आईपीएल 2025 में 6 मैच खेले हैं जिसमें से चार में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो मैच टीम हार चुकी है। आरसीबी के आठ अंक हैं और वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। खैर, टीम के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएं जिनको एक भी मैच इस सीजन खेलने का शायद मौका ना मिले, जिनमें जैकब बैथल, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, स्वास्तिक चिकारा, लंगुी एंगीडी का नाम शामिल है।

4. MI के खिलाफ धोनी वाले “ब्रह्मास्त्र” का उपयोग करेंगे ईशान किशन, नेट्स में उसके लिए की खास तैयारी

ईशान किशन ने IPL 2025 का आगाज धाकड़ अंदाज में किया था, जहां उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। लेकिन फिर वो लगातार फ्लॉप होते हुए नजर आए, वहीं अब ईशान एक बार फिर से अपनी पुरानी लय में लौटने की तैयारी में है और नेट्स में उन्होंने स्पेशल शॉट लगाने का अभ्यास किया है। SRH टीम के सोशल मीडिया पर ईशान किशन का एक वीडियो शेयर किया गया है। जहां इस वीडियो में ईशान नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ईशान किशन ने धोनी की तरह लगाया शानदार हेलीकॉप्टर शॉट। लेकिन बल्लेबाज की स्टाइल अलग थी, थोड़ा आगे बढ़कर मारा था ये शॉट।

5. इस छोटू फैन का ऋषभ पंत ने दिन बनाया खास, फैन को भी आया खिलाड़ी का ये जेस्चर रास

फैन्स के बीच ऋषभ पंत का क्रेज कमाल है, जो मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह देखने को मिलता है। इस बीच पंत से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें इस खिलाड़ी को एक क्यूट फैन के साथ में स्पॉट किया गया है और उस दौरान दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई है। सोशल मीडिया पर इस समय ऋषभ पंत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है,  इस वीडियो में पंत अपने एक छोटू क्यूट फैन के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही ऋषभ ने इस बच्चे के साथ तस्वीर क्लिक करवाने के अलावा ऑटोग्राफ भी दिया, वहीं बच्चे से पूछा गया था कि आपको पंत से क्या चाहिए। तो इस पर बच्चे ने बोला था पिज्जा, तो पंत खुद इस बच्चे के पास पिज्जा लेकर पहुंचे और काफी देर तक उससे बात की।

6. अर्शदीप सिंह को अपनी माता जी से मिलता है क्रिकेट का ज्ञान, Wide Yorker डालने की देती हैं सलाह

अर्शदीप सिंह काफी समय से पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं, साथ ही शानदार प्रदर्शन के बदौलत वो टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। वहीं अब इस खिलाड़ी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें अर्शदीप ने एक मजेदार खुलासा किया है और बताया है कि उनके परिवार से क्रिकेट का ज्ञान मिलता है। र्शदीप ने कहा कि- पहले मम्मी क्रिकेट देखती नहीं थी और उनको इतना पता नहीं था, लेकिन अब कोई मेरे खिलाफ छक्का मार देता है तो मम्मी कॉल पर बोलती है बेटा तूने Wide Yorker नहीं डाली। तो मम्मी को अब Yorker और Wide Yorker का पता है, वहीं मेरे पापा पहले भी खेलते थे और अभी भी क्रिकेट खेलते हैं तो पापा के साथ कॉम्पिटिशन बना रहता है।

7. धीरेंद्र शास्त्री के साथ धवन खेलते नजर आए क्रिकेट, वीडियो-तस्वीरें शेयर कर गब्बर ने लिखी खास बात

शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, ऐसे में फैन्स को उनकी रील्स काफी पसंद आती हैं। लेकिन इस बार शिखर धवन ने एक काफी अलग पोस्ट किया है, जो एक खास शख्स से जुड़ा है। साथ ही इस पोस्ट का कैप्शन भी काफी ज्यादा ही अलग है और ये पोस्ट फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें गब्बर नजर आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के साथ में। धवन और धीरेंद्र शास्त्री ने खेला क्रिकेट, इस दौरान दोनों का उत्साह देखने लायक था। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कमाल के शॉट्स भी मारे थे टेनिस गेंद से।

8. जीत के बाद बेकाबू हो गए थे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज, वो नजारा भी गजब का था

IPL 2025 का पहला सुपर 16 अप्रैल को देखने को मिला, जहां ये मैच दिल्ली और राजस्थान के बीच हुआ था। इस मैच में जीत की कहानी दिल्ली टीम ने लिखी थी, साथ ही उस मैच के दौरान कई सारे रोमांचक पल देखने को मिले थे और अब उसी से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में मात देकर मैच जीता था। जहां टीम के लिए जीत का छक्का धाकड़ बल्लेबाज Tristan Stubbs ने लगाया था। जिसके बाद 22 गज पर Stubbs और केएल राहुल का गुस्सा देखने लायक था। दोनों खिलाड़ी अपने जेस्चर से और चिल्ला कर जीत का जश्न मना रहे थे उस दौरान।

9. काश ये नियम हमारे टाइम में होता- IPL में हो रहे बैट टेस्ट को लेकर बोले SRH के कोच

हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अंपायरों द्वारा बल्ले के आकार की जांच करने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। विटोरी ने कहा कि काश उनके खेलने के दिनों में भी ऐसे मापदंड लागू होते। अंपायर बैट की जांच एक गेज (बल्ले के आकार को मापने वाला तिकोना पैमाना) से करते रहे हैं, जिससे बल्ले को गुजरना पड़ता है। इसका मकसद बड़े आकार के बल्ले के इस्तेमाल को खत्म करने का है। जाब किंग्स के खिलाफ मैच में नॉर्खिया का बल्ला गौज टेस्ट में पास नहीं कर पाया, जिसके बाद उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में इसे बदलना पड़ा। विटोरी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के मैच की पूर्व संध्या पर मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘काश जब मैं खेल रहा था तब भी उन्होंने बल्ले की जांच की होती।’

close whatsapp