1 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - जून 1, 2026 4:57 अपराह्न

1. IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा टला, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, देखें वायरल वीडियो
आईपीएल 2026 से फाइनल के बाद एक भयानक हादसा होते-होते बचा। बता दें कि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद, गुजरात टीम बस में आग लगने की वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
हालांकि, कोई बड़ा हादसा होते-होते बचा, क्योंकि सुरक्षा कर्मियों ने गुजरात टाइटंस के सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से निकाल लिया और बाद में सकुशल तरीके से होटल पहुंचाया। बता दें कि जब जीटी टीम के खिलाड़ी स्टेडियम से होटल बस से जा रहे थे, तो बस के पीछे के हिस्से में शाॅट सर्किट होने की वजह से हल्की से आगे लग गई, जिससे धुआं स्टेडियम परिसर में फैलने लगा।
इसके बाद, यह धुआं बस के भीतर भी घुसने लगा, जिसके बाद खिलाड़ियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। लेकिन दमकल आने और खिलाड़ियों को वापिस होटल पहुंचाने से पहले उन्हें लगभग एक घंटे तक खुली सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा।
2. IPL 2026: RCB की खिताबी जीत के बाद मशहूर हस्तियों और क्रिकेटरों की ओर से आई बधाईयों की बाढ़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18 ओवरों में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया और 12 गेंदें शेष रहते 161/5 का स्कोर बनाया और इस जीत के सूत्रधार एक बार फिर विराट कोहली ही रहे। तो वहीं, आरसीबी की इस जीत के बाद इरफान पठान समेत पूर्व क्रिकेटर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट करते हुए नजर आए।
3. किंग कोहली ने IPL 2026 फाइनल में रचा इतिहास! क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर, रोहित-रैना को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया, जब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2026 का आईपीएल खिताब जिताया और फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता। 37 साल के कोहली ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर चेज का एक शानदार नमूना पेश किया, जिससे रजत पाटीदार की टीम को 12 गेंदें शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत मिली। कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक था और 18वें ओवर में अर्शद खान की गेंद पर छक्का लगाकर जीत पक्की कर दी।
कोहली इतिहास के केवल दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल और टी20 विश्व कप, दोनों के फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता है। इस मामले में वह जसप्रीत बुमराह के साथ शामिल हो गए हैं; बुमराह ने इस साल टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि इससे पहले उन्होंने 2019 के आईपीएल फाइनल में भी यह अवॉर्ड जीता था।
4. IPL 2026: क्रुणाल और कोहली ने ढोल-नगाड़ों पर नाचकर मनाया IPL जीत का जश्न, देखें वीडियो!
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपना इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब सफलतापूर्वक बचा लिया।
इस जीत के साथ ही, आरसीबी आईपीएल के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाली सिर्फ तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई है, और अब वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी दिग्गज टीमों की श्रेणी में शामिल हो गई है। मैच के बाद का जश्न यादगार रहा; फ्रेंचाइजी के एक वीडियो में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को ढोल की थाप पर ट्रॉफी के साथ जोश से नाचते हुए दिखाया गया, जिसके बाद विराट कोहली भी इस जश्न में शामिल हो गए।
5. IPL 2026: फाइनल में POTM जीतने के बाद विराट कोहली ने रचा इतिहास, इस बार रोहित-धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ा
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर, लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया। साथ ही मुकाबले में आरसीबी के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले तो 25 गेंदों में अपना सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक पूरा किया और फिर उसके बाद 42 गेंदों में 9 चौके और 3 शानदार छ्क्कों की मदद से 75* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। तो वहीं, कोहली को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवाॅर्ड दिया गया।
यह विराट कोहली के आईपीएल करियर का रिकाॅर्ड 22वां प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड था। इस अवाॅर्ड के साथ ही अब वह आईपीएल इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा POTM अवाॅर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
6. वैभव सूर्यवंशी से लेकर विराट कोहली तक; IPL 2026 के शीर्ष 5 रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर डालें एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्लेबाजों का जलवा रहा, हर बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में जमकर रन बटोरे; इसमें सांसें थमा देने वाली पारियां खेली गईं, ऐतिहासिक कीर्तिमान बने और ‘ऑरेंज कैप’ की दौड़ आखिरी पल तक रोमांचक बनी रही। आइए उन टॉप पांच बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने रनों के मामले में अपना दबदबा बनाए रखा। 1. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 776 रन, 2. शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स) – 732 रन, 3. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स) – 722 रन, 4. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 675 रन, 5. हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 624 रन
7. रबाडा से लेकर आर्चर तक; IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पर्पल कैप के लिए गेंदबाजों में जमकर मुकाबला देखने को मिला, जिसमें तेज गेंदबाजों का दबदबा शुरू से लेकर आखिर तक बना रहा। आइए उन टॉप-पांच गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने इस सीजन में अपनी बॉलिंग से सबसे ज्यादा प्रभाव डाला, और अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की। 1. कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स) – 29 विकेट, 2. भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 28 विकेट, 3. जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) – 25 विकेट, 4. राशिद खान (गुजरात टाइटन्स) – 21 विकेट, 5. अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 21 विकेट
8. IPL 2026 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों पर डालें एक नजर
आईपीएल 2026 की ‘सबसे ज्यादा शतक’ वाली लीडरबोर्ड उन खिलाड़ियों को ट्रैक करती है, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं।आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में संजू सैमसन सबसे आगे हैं; उन्होंने 14 मैचों में 2 शतक बनाए हैं। उनके बाद वैभव सूर्यवंशी (1 शतक) और शुभमन गिल (1 शतक) का नंबर आता है। अन्य खिलाड़ियों में, साई सुदर्शन और विराट कोहली ने भी इस सीजन में शतक बनाए हैं। आइए टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में नीचे जानते हैं। 1. संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स) – 2 शतक, 2. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 1 शतक, 3. शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स) – 1 शतक, 4. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स) – 1 शतक, 5. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 1 शतक
9. रोज कितना दूध पीते हो? रवि शास्त्री के सवाल पर वैभव सूर्यवंशी ने दिया मासूमियत भरा जबाव
15 साल के वैभव सूर्यवंशी स्टेज पर एक के बाद एक 5 ट्रॉफियां उठाई, तो वहां खड़े पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री भी हैरान रह गए। सूर्यवंशी के लंबे-लंबे छक्के और बैटिंग का पावर देखकर शास्त्री जी इतने उत्सुक हो गए कि उन्होंने लाइव स्टेज पर ही मजाकिया अंदाज में पूछ लिया “भैया, रोज कितना दूध पीते हो तुम?
“शास्त्री जी असल में यह जानना चाह रहे थे कि इतनी कम उम्र में गेंद को बाउंड्री पार टांगने की इतनी ताकत इस लड़के में कहां से आती है। यह मजेदार सवाल सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। खुद वैभव भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके, लेकिन उन्होंने बिना झिझके बड़े ही मासूम ढंग से जवाब दिया “सर, मैं अब दूध पीता ही नहीं हूं!”