1 पर 1 फ्री- कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने वाशिंगटन सुंदर को ऐसे दिए 2 बैक टू बैक विकेट
इस सीरीज में हमने बार-बार ऐसा देखा है जहां श्रीलंका ने दो सेट बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी खो दिया है।
अद्यतन - Aug 4, 2024 6:37 pm

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, श्रीलंका ने अपने प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किया।
मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, मोहम्मद सिराज ने मेजबान टीम के प्लान पर पानी फेर दिया। उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर पथुम निसांका बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
कुसल मेंडिस-अविष्का फर्नांडो को वाशिंगटन सुंदर ने बनाया शिकार
पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने सूझबूझ से बल्लेबाजी की और श्रीलंका की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी। इस समय महत्वपूर्ण साझेदारी को वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा।
वॉशिंगटन सुंदर ने अपने दूसरे और पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का फर्नांडो को पवेलियन की राह दिखाई। सुंदर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। फर्नांडो 62 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद अगले ही ओवर में सुंदर ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर मेंडिस आउट हो गए। सुंदर ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसे बल्लेबाज ने स्वीप करने की कोशिश की और पूरी तरह से चूक गए। गेंद उनके पैड पर लगी और अंपायर ने LBW अपील पर आउट करार दिया। इसके बाद मेंडिस ने साथी बल्लेबाज से कुछ बात की और फिर पवेलियन की ओर चल पड़े।
यह भारत के लिए बड़ा विकेट था, क्योंकि मेंडिस सेट बल्लेबाज थे, जो भारत के लिए घातक साबित हो सकते थे। इस सीरीज में हमने बार-बार ऐसा देखा है जहां श्रीलंका ने दो सेट बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी खो दिया है।
Wickets in two consecutive overs for Washington Sundar 🎯☝️
He dismissed Kusal Mendis for 30 (42) ❌
🇱🇰 – 80/3 (19)#KusalMendis #Colombo #SLvIND pic.twitter.com/JjtoSwLE3l
— Kushagra Tomar (@KushagraforU) August 4, 2024