चेतेश्वर पुजारा हर मैच के बाद नारियल पानी क्यों पीते हैं
अद्यतन - Jan 6, 2019 9:55 am

चेतेश्वर पुजारा इस समय सुर्खियों में इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शानदार बल्लेबाजी कर सभी को प्रभावित किया है। चेतेश्वर की बल्लेबाजी की विशेषता है सॉलिड तकनीक। उनका डिफेंस भेदना आसान नहीं है। आइए जानते हैं पुजारा के बारे में खास 10 बातें:
1) चेतेश्वर पुजारा की मां ने एक नियम पुजारा के लिए बनाया था। हर मैच के बाद एक गिलास नारियल पानी जरूर पीना। मां की मृत्यु के 14 साल बाद भी पुजारा इस नियम का पालन कर रहे हैं।
2) चेतेश्वर के पिता अरविंद, चाचा बिपिन रणजी खिलाड़ी रहे हैं। दादा शिवलाल पुजारा लेग स्पिनर थे।
3) राजकोट में पुजारा को कम मैच खेलने को मिलते थे तो पिता उन्हें हर साल तीन महीने के लिए मुंबई ले जाते थे। वहां पर वे निर्माणाधीन इमारत में रहते थे।
4) अंडर 14 टीम में पुजारा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 306 रन बनाए और चर्चा में आ गए।
5) पुजारा राजकोट के नजदीक फ्री क्रिकेट एकेडेमी चलाते हैं। हर साल वे इस एकेडेमी को 25 लाख रुपये देते हैं।
6) पुजारा के पास बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है।
7) 2017 में रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 525 गेंदें खेल कर रिकॉर्ड बना दिया था। इनिंग के बीच उन्हें एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा था प्लीज आउट हो जाओ।
8) क्रिकेट के कारण पुजारा ने कभी भी बचपन में त्योहार नहीं मनाए।
9) चेतेश्वर पुजारा के पिता ने कभी भी उन्हें टेनिस बॉल से क्रिकेट नहीं खेलने दिया। उनका मानना था कि इससे तकनीक खराब होगी।
10) पुजारा पहले आलराउंडर थे, लेकिन भारत के मशहूर तेज गेंदबाज करसन घावरी की सलाह पर उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान देना शुरू किया।