10 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

10 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

morning news headlines (image via getty)
morning news headlines (image via getty)

1. नाइट क्लब विवाद के बाद क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं बेन स्टोक्स: रिपोर्ट्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि एक विवाद है। हाल ही में लंदन के एक नाइटक्लब में हुई घटना के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि स्टोक्स अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के भविष्य पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह संन्यास लेने के विकल्प पर भी सोच रहे हैं।

2. BAN vs AUS: डीएलएस नियम के चलते बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 86 रनों से हराया, बनाई 1-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है। तो वहीं, 9 जून मंगलवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का पहला मुकाबला राजधानी ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया।

बता दें मुकाबले में बांग्लादेश ने 86 रनों से जीत हासिल की। साथ ही यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी ही वनडे जीत रही। इससे पहले उसने कंगारू टीम के खिलाफ 21 साल पहले कार्डिफ में जीत हासिल की थी।

3. Sri Lanka A vs India A: ट्राई-सीरीज में इंडिया ‘ए’ की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका ‘ए’ को 8 रन से हराया

श्रीलंका में 2026 में ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के पहले मैच में, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के ​​बीच हुए रोमांचक मुकाबले में इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 8 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ‘ए’ ने 277/6 का स्कोर बनाया और जवाब में श्रीलंका ‘ए’ की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑल आउट हो गई।

4. आईसीसी ने लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम की पिचों को ‘अनसटिस्फैक्टरी’ करार दिया

आईसीसी ने लंदन के लॉर्ड्स और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के तहत हाल ही में हुए इंटरनेशनल मैचों में इस्तेमाल की गई पिचों को “असंतोषजनक” (Unsatisfactory) माना गया। लॉर्ड्स में, मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने देखा कि पिच पर सीम मूवमेंट बहुत ज्यादा था, उछाल एक जैसा नहीं था और पिच गेंदबाजों के बहुत ज्यादा पक्ष में थी; इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के पहले दो दिनों में ही 33 विकेट गिर गए। वहीं, गद्दाफी स्टेडियम की पिच को वनडे मैच के लिए बहुत धीमी और नीची माना गया, जिससे शुरुआत से ही स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली और रन बनाना बहुत मुश्किल हो गया।

5. फहीम सिन्हा ने बीपीएल अध्यक्ष के रूप में अमीनुल इस्लाम की जगह ली

बीसीबी के वाइस-प्रेसिडेंट फहीम सिन्हा को बांग्लादेश प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल का प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस पद पर बीसीबी के पूर्व प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम की जगह ली है। यह बदलाव बांग्लादेश प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में हुई कई गड़बड़ियों के आरोपों के बीच हुआ है; इनमें बीसीबी के साथ बिना साइन किए गए एग्रीमेंट के फ्रेंचाइजी का खेलना भी शामिल है, जिससे बोर्ड को कथित तौर पर 14-16 करोड़ टका का नुकसान हुआ।

6. मानव सुथार के मुरीद हुए माइकल क्लार्क, डेब्यू प्रदर्शन को बताया शानदार, कहा ‘उसमें वो सारी….’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए डेब्यू मैच केवल शुरुआत नहीं होता, बल्कि यह उसके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई देता है। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करता है तो उसके अंदर यह विश्वास पैदा हो जाता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच भी सफल हो सकता है।

क्लार्क के अनुसार, मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से दिखा दिया है कि वह बड़े मंच पर दबाव को संभाल सकते हैं और टीम के लिए मैच बदलने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

7. वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते मोहम्मद सिराज ने UK टूर से वापिस लिया नाम, प्रसिद्ध कृष्णा करेंगे उन्हें रिप्लेस

बीसीसीआई ने मंगलवार (9 जून) को कन्फर्म किया कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के आने वाले टी20आई दौरों के लिए आराम दिया गया है। यह फैसला नेशनल टीम के बिजी शेड्यूल को देखते हुए सिराज के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए लिया गया है। दोनों दौरों के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

8. द हंड्रेड विमेंस 2026: इंग्लैंड की डैनी गिब्सन सनराइजर्स लीड्स की कप्तान बनीं

इंग्लैंड की ऑलराउंडर डैनी गिब्सन को ‘द हंड्रेड विमेंस 2026’ के लिए सनराइजर्स लीड्स (पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स) का कप्तान बनाया गया है। जुलाई के आखिर में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में वह अपने प्रोफेशनल करियर में पहली बार किसी टीम की कप्तानी करेंगी।

close whatsapp