11 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

11 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

evening news headlines (image via X)
evening news headlines (image via X)

1. अब्दुर रज्जाक BCB की हाई परफॉर्मेंस यूनिट में शामिल होने के लिए तैयार

बांग्लादेश के पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर अब्दुर रज्जाक बीसीबी की हाई परफॉर्मेंस यूनिट में स्पिन कंसल्टेंट के तौर पर शामिल होने जा रहे हैं। रज्जाक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके पास युवा खिलाड़ियों के साथ साझा करने के लिए बहुत अनुभव है, और उन्हें अपनी सलाह से फायदा होते देखना उनके लिए बेहद संतोषजनक होगा। बीसीबी हाई परफॉर्मेंस यूनिट के चेयरमैन नईमुर रहमान ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें विदेश से स्पिन कोच ढूंढने में काफी मुश्किल हो रही थी, और उन्हें विश्वास है कि रज्जाक की विशेषज्ञता से युवा खिलाड़ियों के विकास में काफी मदद मिलेगी।

2. ‘उन्होंने IPL 2026 की सबसे अहम पारी खेली’ – आर. अश्विन ने की उर्विल पटेल की जमकर तारीफ

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर उर्विल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह आईपीएल 2026 की सबसे अहम पारी थी। उन्होंने कहा कि चेन्नई पिछले कई वर्षों से बड़े लक्ष्य का पीछा करने में संघर्ष करती रही है, लेकिन उर्विल की बल्लेबाजी ने टीम का आत्मविश्वास बदल दिया।

अश्विन ने कहा, ‘उर्विल पटेल की यह पारी इस सीजन की सबसे महत्वपूर्ण पारी थी। चेन्नई पिछले सात सालों में 180 से ऊपर का लक्ष्य मुश्किल से चेज कर पाई थी, लेकिन उर्विल ने इस मैच को आसान बना दिया। जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी कर रहा था, उसे सिंगल लेने की भी चिंता नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि वह रिकॉर्ड तोड़ देगा।’

3. MI के खिलाफ आरसीबी तो जीत गई, लेकिन हेड कोच पर लग गया भारी जुर्माना!

आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट लेवल 1 अपराध के लिए आरसीबी टीम के हेड कोच व पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। क्रिकबज के अनुसार फ्लावर ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है, जो “मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अपशब्दों का प्रयोग” से संबंधित है। यह घटना आरसीबी के रन चेज के 17.2वें ओवर में घटी, जब फ्लावर चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस में उलझ गए।

4. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान-बांग्लादेश व्हाइट बाॅल टूर के लिए टीमें की घोषित, मार्श को दोनों फाॅर्मेट में मिली कमान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस महीने के अंत में पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट बाॅल टूर के लिए टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कंगारू टीम का एशियाई दौरा 30 मई को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगा।

पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जंपा

बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम जंपा

बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जंपा

5. RCB की रोमांचक जीत के बाद MI के पूर्व कोच ने क्रुणाल पांड्या को कहा “स्ट्रीट फाइटर”

जिओहॉटस्टार के ‘मैच सेंटर लाइव’ पर बोलते हुए, जिओस्टार के एक्सपर्ट मार्क बाउचर ने कहा कि उन्हें क्रुणाल में एक “स्ट्रीट फाइटर” नजर आता है। हो सकता है कि क्रुणाल का बैटिंग स्टाइल देखने में बहुत आकर्षक न हो, लेकिन वह बिना लड़े हार नहीं मानते।

उन्होंने कहा, “कम स्कोर वाले मैचों में, आपको मैच जिताने के लिए ‘स्ट्रीट फाइटर्स’ की जरूरत होती है। जब मैं क्रुणाल पांड्या को देखता हूं, तो मुझे उनमें एक स्ट्रीट फाइटर नजर आता है। उनका खेलने का तरीका हमेशा देखने में बहुत अच्छा नहीं लगता, लेकिन वह जीत का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। यह बिल्कुल उस कुत्ते की तरह है जो लड़ाई में कभी हार नहीं मानता और आसानी से जमीन पर नहीं गिरता। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस ने बहुत शानदार इरादे दिखाए। उनमें जीतने की बहुत ज्यादा बेचैनी थी, लेकिन असल में उन्हें सिर्फ एक ही खिलाड़ी का सामना करना पड़ रहा था, और वह थे क्रुणाल पांड्या।”

6. LSG के खिलाफ उर्विल पटेल की रिकॉर्ड फिफ्टी में धोनी ने कैसे निभाई अहम भूमिका? CSK के स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा

आईपीएल द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में उर्विल ने कहा, “जब मैं कुछ मैचों में जल्दी आउट हो गया, तो मैंने माही भाई से बात की। हम ड्रेसिंग रूम में साथ बैठे थे और मैंने उनसे पूछा, ‘मैं जल्दी आउट हो रहा हूं, इस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?’ उन्होंने बस एक ही बात कही, ‘मुझे तुम्हारी काबिलियत पर कोई शक नहीं है। जो भी शक है, वह तुम्हारे मन में है। इसलिए बस अपना मन साफ रखो और सही गेंद को सही जगह पर मारने की कोशिश करो।'”

7. ‘टी20 वर्ल्ड कप के बाद शायद कुलदीप यादव थक गए हैं’ – PBKS vs DC मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी पर एल. बालाजी का बड़ा दावा

बालाजी ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “अक्षर पटेल बहुत ही किफायती रहे हैं। कुलदीप यादव विकेट लेने के मामले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। शायद टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह थक गए हैं, भले ही उन्होंने वहां ज्यादा मैच न खेले हों। आज के टी20 क्रिकेट में बीच के ओवरों में विकेट लेना बहुत जरूरी होता है। कुलदीप की फॉर्म ठीक न होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स में इसी चीज की कमी खल रही है।”

8. IPL 2026: मैच जिताने वाली बॉलिंग के बाद CSK के पूर्व स्टार ने भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की

ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से रायडू ने कहा, “मुझे लगता है कि यह उनकी क्षमता है और खासकर ऐसी पिच पर जहां ज्यादातर गेंदें स्टंप्स पर लगती हैं, वहां वह और भी घातक साबित होते हैं। आम तौर पर, जब कोई बल्लेबाज उछाल भरी पिच पर आउट होता है, तो गेंद स्टंप्स से चूक जाती है, लेकिन इस तरह की पिचों पर, वह आपको लगभग पूरी तरह से एलबीडब्ल्यू या विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवा देंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “आज हमने रोहित [शर्मा] के खिलाफ एक शानदार स्लोअर बॉल देखी, साथ ही उनकी ‘लकी बॉल’ भी, जो हमेशा बाहर की ओर स्विंग होती है। इस पर उनका बहुत ज़्यादा कंट्रोल है। अब वह एक तरह के ‘आर्टिस्ट’ बनते जा रहे हैं। वह जो कुछ भी कर रहे हैं, उसमें वह सचमुच बहुत ही ज्यादा माहिर होते जा रहे हैं।”

close whatsapp