12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अकरम ने कहा “पीएसएल शुरू हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन क्या पीएसएल ने एक भी बल्लेबाज तैयार किया है? हां, हमने कुछ गेंदबाज तो तैयार किए हैं, लेकिन बताइए क्या हमने बल्लेबाजी में कोई उल्लेखनीय प्रतिभा पैदा की है? मुझे लगता है कि जब हम 15 साल की सूर्यवंशी जैसी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार करेंगे, तभी हमें सुधार देखने को मिलेगा।”

2. AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

पहले टी20आई के लिए भारत की संभावित XI बनाम अफगानिस्तान

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

3. महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें

भारतीय महिला टीम ने 2004, 2005/06, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2022 और 2024 में फाइनल खेले हैं, जिनमें से सात जीते हैं और दो हारे हैं। नीचे दी गई टेबल में हर फाइनल के परिणाम, विरोधी टीम और जीत का अंतर की जानकारी है। भारत ने रनों के हिसाब से महिला एशिया कप फाइनल में 2008 में श्रीलंका को 177 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

4. AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल

मैच के दिन यानि कि 13 सितंबर, रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्शिएस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्शिएस रहेगा। मैच के दौरान तेज हवाओं के साथ 30 से 45 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। आर्द्रता 66 से 78 प्रतिशत के बीच रहेगी। हालांकि, बारिश की संभावना और ब्रिक्स सम्मिट के बीच दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने पुष्टि की है कि शहर में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर हुई चर्चाओं के बावजूद मैच तय समय पर ही होगा। अगर बीच-बीच में गरज के साथ बारिश होती है, तो वेन्यू पर कवर तैयार रखे जाएंगे।

5. AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहले टी20 मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में

पिच रिपोर्ट की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने वाली है। IPL 2026 के दौरान यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले थे। यह एक नाइट टी20 मैच है। इसलिए, टॉस अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। यही वजह है कि पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पिच पर 200 से ज्यादा का स्कोर एक मजबूत टोटल माना जाएगा। कुल मिलाकर, दिल्ली में होने वाला यह मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर साबित हो सकता है, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाज मैच का रुख तय कर सकते हैं।

6. पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत के घर पसरा मातम, पिता के निधन से शोक में डूबा परिवार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्ल्ड चैंपियन एस श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। खिलाड़ी के पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 89 वर्ष के थे, पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नायर का यहां लिसी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था और शुक्रवार रात पौने 10 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि नायर का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और विदेश से उनके परिजनों के यहां पहुंचने के बाद रविवार को कोठामंगलम स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा, जहां आगे शव की अंतिम प्रकिया की जाएगी।

7. पोंटिंग-कोहली को छोड़ा पीछे, राहुल द्रविड़ ने चुना दुनिया का बेस्ट कप्तान

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की तरफ से 53 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें उनके सामने कई सारे कप्तानों के नाम सुझाए गए। जहां शुरुआती कुछ नामों में तो उन्होंने स्टीव स्मिथ का नाम लिया, मगर आखिर में वह पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर टिक गए, जिसके साथ ही यह भी फैसला हो गया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के पसंदीदा कप्तान कोई और नहीं, बल्कि भारतीय टीम को आईसीसी के कई बड़े खिताब दिलाने वाले पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

8. IND vs AFG: ‘200 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले ओपनर को खिलाओ’ विवेक राजदान ने श्रेयस अय्यर को दी नसीहत

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत रविवार 13 सितंबर से दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय सलामी बल्‍लेबाजों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर विवेक राजदान ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में अनुभवी विकेटकीपर संजू सैमसन को बतौर सलामी बल्‍लेबाज प्‍लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए सपोर्ट किया है। साथ ही भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को नंबर चार पर बने रहने की भी नसीहत दी।

close whatsapp