13 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

13 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND, 4th ODI: 89 रनों पर ढेर हुआ भारत! मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट; NZ ने भारत को 244 रनों से रौंदा

13 नवंबर, शुक्रवार को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच में, न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों के बड़े अंतर से बुरी तरह हरा दिया। इसके बावजूद, सीरीज अभी भी 2-1 से भारत के पक्ष में है।

334 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के फेंके गए पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और स्टैंड-इन कप्तान श्रेयस अय्यर, तीनों ही बिना खाता खोले आउट हो गए। पहली ही गेंद पर रोहित स्लिप में कैच आउट हुए, फिर कोहली क्लीन बोल्ड हुए और श्रेयस एलबीडल्यू आउट हुए। न्यूजीलैंड से मिले 334 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत सिर्फ 89 रनों पर ढेर हो गई।

2. IPL 2027 ऑक्शन: MI की टीम से कट सकता है इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों का पत्ता

आईपीएल 2026 में नौवें स्थान पर रहने (जहां वे 14 मैचों में केवल चार जीत ही हासिल कर पाए थे) के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी टीम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले आईपीएल 2027 के मिनी-ऑक्शन से पहले, पंजाब किंग्स से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शामिल करने वाले मुंबई के हालिया बड़े ट्रेड ने टीम के बैलेंस को काफी बदल दिया है। रिटेंशन की डेडलाइन से पहले अपने पर्स में जरूरी जगह बनाने और विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट खाली करने के लिए, फ्रेंचाइजी तीन मेन खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर सकती है। आइए, मुंबई इंडियंस के उन 3 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिनकी जगह आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले खतरे में पड़ सकती है। 1. ट्रेंट बोल्ट, 2. दीपक चाहर, 3. क्विंटन डी कॉक

3. रोहित शर्मा का फील्डिंग में कमाल, 2026 में बने इस मामले में भारत के नंबर-1 फील्डर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर 13 नवंबर को खेले जा रहे मुकाबले में रोहित ने फिन एलन का कैच पकड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह साल 2026 में वनडे क्रिकेट में उनका 12वां कैच था। इसके साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

4. कौन हैं माहली बियर्डमैन? अपने डेब्यू वनडे मैच में ही 5 विकेट लेकर 21-वर्षीय गेंदबाज ने रचा इतिहास!

13 नवंबर 2026 को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को एक शानदार नया तेज गेंदबाज मिला। 21 वर्षीय माहली बियर्डमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे इंटरनेशनल डेब्यू मैच में ऐतिहासिक गेंदबाजी की। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सीरीज के पहले मैच में, अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए, इस युवा तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस करते हुए अपनी पहली 28 गेंदों के भीतर ही 5 विकेट झटक लिए। इस कारनामे के साथ, बियर्डमैन अपने वनडे डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेटर बन गए, और 1988 में टॉनी डोडेमाइड के बाद, 38 सालों में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

5. SMAT 2026-27: इन 3 भूले-बिसरे भारतीय खिलाड़ियों के पास टीम इंडिया में वापसी का सुनहरा मौका

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026–27 का 19वां संस्करण 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट भारतीय टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों के लिए एक अहम प्लेटफार्म है, जहां वे नेशनल सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।

हिस्सा ले रही 38 टीमों में से, तीन अनुभवी ‘व्हाइट-बॉल’ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो भारतीय टीम में अपनी वापसी के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, आइए भारत के उन 3 भुला दिए गए खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन के दम पर नेशनल टीम में वापसी कर सकते हैं। 1. वेंकटेश अय्यर, 2. सूर्यकुमार यादव, 3. क्रुणाल पांड्या

6. Joe Root ने पूरा किया वनडे मैचों का दोहरा शतक, जेम्स एंडरसन के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की

13 नवंबर 2026 को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान, इंग्लैंड के सीनियर बल्लेबाज जो रूट ने अपने करियर में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। सीरीज के इस पहले मैच में उतरते ही, रूट इंग्लैंड के लिए 200 वनडे खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए। इसके साथ ही, उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेले गए कुल इंटरनेशनल मैचों की संख्या के मामले में दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की बराबरी भी कर ली है।

7. अब हर साल दिखेगा आईसीसी टूर्नामेंट का रोमांच! 2032 से 2035 के बीच खेले जाएंगे 6 बड़े ग्लोबल इवेंट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद 11 से 15 नवंबर, 2026 तक बाली में चल रही अपनी बोर्ड और कमिटी मीटिंग्स के दौरान, भविष्य के टूर्नामेंट कैलेंडर में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इन चर्चाओं का मुख्य केंद्र 2032-2035 के साइकिल के दौरान हर साल कम से कम एक बड़ा वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रपोजल है। इसका उद्देश्य मौजूदा पैटर्न को खत्म करना है, जिसमें प्रमुख टूर्नामेंट कुछ खास वर्षों में एक साथ आ जाते हैं, जबकि अन्य वर्षों में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं होता। प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत, चार साल की अवधि में छह वैश्विक टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत भारत और बांग्लादेश में होने वाले 2031 वनडे विश्व कप के ठीक बाद होगी।

8. IND vs NZ 4th ODI: टीम इंडिया के साथ हुआ ‘धोखा’, श्रेयस अय्यर ने हार के बाद क्या कहा?

न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे वनडे मैच में 244 रनों के बड़े अंतर से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 334 रनों का एक बड़ा लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा। टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 89 रन ही बना पाई। इस हार के बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच के दौरान कहा ‘ऐसी हार देखना मुश्किल है, लेकिन पिच के मामले में पहली पारी और दूसरी पारी में बहुत बड़ा अंतर था। हेनरी ने सही एरिया में बॉलिंग की और इसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिए।’

9. ‘यह 100 प्रतिशत बकवास है’ उस्मान ख्वाजा द्वारा सेंडपेपर विवाद खुलासे पर पैंट कमिंस का रिएक्शन आया सामने

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही सेंडपेपरगेंट कांड को लेकर जिस तरह के दावे किए, उसने क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज कर दी है। ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में जो खुलासे किए, उस पर अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का रिएक्शन सामने आया है। ख्वाजा ने अपनी किताब में दावा किया कि 2018 के केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान पूरी ऑस्ट्रेलियन टीम को सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में पता था।

उस्मान ख्वाजा के इस दावे पर पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बात 100 प्रतिशत गलत और पूरी तरह बकवास है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उनके साथी खिलाड़ी गेंद के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

close whatsapp