14 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

14 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

morning news headlines (image via getty)
morning news headlines (image via getty)

1. ICC Women’s World Cup 2025: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया

जारी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 14वां मैच आज 13 अक्टूबर, सोमवार को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच खेला गया। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से एक रोमांचक जीत दर्ज की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 233 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन साउथ अफ्रीका ने इस टारगेट को 49.3 ओवरों में नदिनी ड क्लार्क के नाबाद 37* रनों के दम पर 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जारी टूर्नामेंट में यह साउथ अफ्रीका की लगातार दूसरी जीत है, जबकि बांग्लादेश की लगातार तीसरी हार।

2. ICC Women’s World Cup 2025: आज 15वें मैच में श्रीलंका की महिलाओं का सामना न्यूजीलैंड से होगा

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के 15वें मैच में श्रीलंका महिला टीम का सामना कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड महिला टीम से होगा। दोनों टीमें मिली-जुली शुरुआत के बाद लय हासिल करना चाहेंगी: श्रीलंका को अभी तक जीत का इंतजार है, जबकि न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश पर शानदार जीत के साथ फॉर्म में वापसी की है।

कोलंबो की चुनौतीपूर्ण पिच पर स्पिन गेंदबाजी की अहम भूमिका रहने की उम्मीद है, और शानदार फॉर्म में चल रही सोफी डिवाइन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड थोड़ी पसंदीदा नजर आ रही है, हालांकि श्रीलंका घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगा।

3. IND vs WI 2025 2nd Test, Day 4: 2-0 से सीरीज क्लीन स्वीप करने के लिए भारत को आखिरी दिन 58 रनों की जरुरत

दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत जीत से सिर्फ 58 रन दूर था। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने स्टंप्स तक 63/1 का स्कोर बना लिया था। यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने 54 रनों की साझेदारी कर चौथे दिन का अंत किया।

4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब कप्तानी के लिए हरमनप्रीत कौर को बर्खास्त करने की उठी मांग

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। लगातार दो हार, पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ने टीम की सेमीफाइनल की राह मुश्किल बना दी है। इन नाकामियों के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग की है।

5. 51 साल में पहली बार! वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े

दिल्ली में भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और चौथे नंबर के बल्लेबाज शाई होप ने शतक जड़े। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कैंपबेल ने 199 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए, जबकि होप ने 214 गेंदों में 103 रन जोड़कर कैरेबियाई टीम के कुल स्कोर में अपना योगदान दिया।

1974 में बेंगलुरु में भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद, यह पहली बार है जब वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों ने भारत में किसी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़े हों।

1974 में, सलामी बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज ने 208 गेंदों में 107 रन बनाए थे, और कप्तान क्लाइव लॉयड ने दूसरी पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद 149 गेंदों में 163 रन बनाए थे।

6. जम्पा, इंगलिस भारत के खिलाफ पर्थ वनडे से बाहर, कुहनेमन, फिलिप को टीम में शामिल किया गया

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा और विकेटकीपर जोश इंगलिस पर्थ में भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे, जबकि मैथ्यू कुहनेमन और जोश फिलिप को टीम में शामिल किया गया है।

जम्पा पेटर्निटी लीव से टीम से बाहर हैं, जबकि इंगलिस पिंडली की चोट से उबर नहीं पाए हैं। फिलिप पहली बार किसी वनडे मैच में विकेटकीपिंग करेंगे, जबकि एलेक्स कैरी एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड मैच खेलेंगे। इंगलिस अगले गुरुवार को एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच से भी बाहर हो गए हैं, जब कैरी टीम में वापसी करेंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि इंगलिस 25 अक्टूबर को सिडनी में होने वाले तीसरे मैच के लिए फिट हो जाएंगे।

7. AUS vs IND: ‘जब मुश्किल परिस्थितयां होती हैं, तो वह निखरता है’ पूर्व स्पिनर ने किया विराट कोहली का समर्थन

पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर चर्चा की। भारतीय टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ‘व्हाइट बॉल’ सीरीज खेलेगी। इस श्रृंखला में तीन एक-दिवसीय मैच और पांच टी-20आई होंगे। भारतीय टीम पहली बार शुभमन गिल की अगुवाई में वनडे खेलेगी।

कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। हरभजन सिंह का मानना है कि कुछ खिलाड़ी मुश्किल परिस्थितियों में और निखरकर सामने आते हैं। विराट कोहली बिलकुल वैसे ही खिलाड़ी हैं। वे बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

8. जो रूट को एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में शतकों का सूखा खत्म करने की उम्मीद

शेफील्ड में एक सेलिब्रिटी पैडल इवेंट में स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए रूट ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं पिछली बार की तुलना में अब एक अलग स्थिति में हूं। मुझे कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं मिली है, और अब मैं काफी अनुभवी हूं। मैंने पिछले कुछ साल अच्छे बिताए हैं और एक बल्लेबाज और सीनियर खिलाड़ी, दोनों के तौर पर पिछले दौरों से महत्वपूर्ण सबक सीखे हैं।”

close whatsapp