16 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

16 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

SM Trends (Image Credit- Twitter X)
SM Trends (Image Credit- Twitter X)

1. ‘विराट कोहली भारत के बेस्ट फील्डर नहीं हैं’ दिग्गज को लेकर जोंटी रोड्स ने दिया चौंकाने वाला बयान

दुनिया के महानतम फील्डरों में गिने जाने वाले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फील्डिंग को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की है। रोड्स का मानना है कि कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ फील्डर नहीं हैं, लेकिन वह एक बेहतरीन और बेहद प्रभावशाली फील्डर जरूर हैं।

जोंटी रोड्स ने प्रखर गुप्ता के यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनकी ऊर्जा और खेल के प्रति जुनून है। चाहे बल्लेबाजी हो, कप्तानी हो या फील्डिंग, वह हर भूमिका में पूरी तीव्रता के साथ नजर आते हैं।

2. ‘रवींद्र जडेजा को नजरअंदाज करना बड़ी भूल होगी’ पूर्व सेलेक्टर ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए किया खिलाड़ी का समर्थन

पूर्व भारतीय सेलेक्टर रहे क्रिस श्रीकांत ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। जडेजा इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हाल के महीनों में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर रखा।

सलामी बल्लेबाज का का मानना है कि जडेजा जैसे खिलाड़ी को केवल कुछ खराब मैचों के आधार पर नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि जडेजा वर्षों से भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, और उनके अनुभव की टीम को आगे भी जरूरत पड़ेगी।

3. क्रिकेट विक्टोरिया के मर्जर फैसले के बावजूद, अगले BBL सीजन में भी अलग-अलग खेल सकती हैं मेलबर्न स्टार्स और रेनेगेड्स

बीबीएल के संभावित प्राइवेटाइजेशन से पहले मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स को मर्ज (मिलाने) करने के क्रिकेट विक्टोरिया के अचानक फैसले के बावजूद, उम्मीद है कि दोनों टीमें कम से कम 2026-27 सीजन तक अलग-अलग बनी रहेंगी।

क्रिकेट विक्टोरिया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वोटिंग से पहले ही मर्जर की घोषणा करके योजनाओं में बाधा डाली; उन्होंने तीन संभावित नए नामों ‘रेंजर्स, ब्लेजर्स और मैजिक’ का ट्रेडमार्क भी करा लिया था। नतीजतन, स्टार्स के सामान्य रूप से काम करते रहने की संभावना है, जबकि रेनेगेड्स स्टार्स के पूर्व जीएम मैक्स एबॉट के नेतृत्व में अस्थायी मैनेजमेंट के तहत काम करेंगे, जिन्हें अभी भी विक्टोरिया से फंडिंग मिलेगी।

4. MLC 2026 से पहले लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के मेंटर बने शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और क्रिकेट विशेषज्ञ शेन वॉटसन को मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 से पहले लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) का मेंटर नियुक्त किया गया है। एमएलसी का नया सीजन 18 जून से शुरू होगा, जबकि लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला 19 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ खेलेगी।

वॉटसन इससे पहले आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स में भी मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं। अब वह नाइट राइडर्स परिवार के एक और फ्रेंचाइजी के साथ नई जिम्मेदारी संभालेंगे। शेन वॉटसन के पास मेजर लीग क्रिकेट में काम करने का अच्छा अनुभव है। वह पिछले तीन सीजन तक सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे थे। उनके मार्गदर्शन में टीम ने दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

5. बड़ी खबर! सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन के लिए रविचंद्रन अश्विन को साइन किया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin), मेजर लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अगर वह टूर्नामेंट में टीम के लिए कोई भी मैच खेलने में सफल रहे, तो वह टूर्नामेंट में खेलने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन में खेलने को लेकर अश्विन काफी उत्साहित हैं और उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- यह बहुत रोमांचक है। उस गेम के लिए एशियाई मूल के लोगों ने जिस तरह का उत्साह दिखाया, उसे देखकर ही मुझे समझ आ गया कि अमेरिकी क्रिकेट में कितनी बड़ी संभावना हो सकती है।

6. IND vs AFG 2026: क्या दूसरे वनडे मैच में भी बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? पढ़ें मौसम रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 35° C से 37° C के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा मुकाबले के दौरान किसी भी तरह की बारिश की आशंका नहीं है। मैदान पर हवा की रफ्तार 7 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है। साथ ही हवा में नमी लगभग 20% से 35% के आसपास रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को काफी गर्मी और हल्की उमस का सामना करना पड़ सकता है।

7. श्रीलंका ‘ए’ के खिलड़ियों से उलझना वैभव सूर्यवंशी को पड़ेगा महंगा? जानिए क्या कहता है नियम

कल (15 जून) जब सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे सुपर ओवर में इंडिया ‘ए’ के लिए बैटिंग करने उतरे, तो कुगाथास मैथुलन की शानदार बॉलिंग ने मेहमान टीम को 9 रनों पर ही रोक दिया। आखिरी गेंद के तुरंत बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, लेकिन ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ था। इसके बाद सूर्यवंशी की बॉलर से लड़ाई हो गई; मैच खत्म होने के बाद जब सूर्यवंशी दूसरे छोर पर सूर्यांश से बात कर रहे थे, तो बॉलर ने शायद कुछ किया था। सूर्यवंशी उस खिलाड़ी का सामना करने के लिए वापस गए और दोनों ने एक-दूसरे को धक्का भी दिया, जिसके बाद दूसरे खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया।

आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का आर्टिकल 2.12 इससे संबंधित है: “अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायता कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क।” नियम के अनुसार: “क्रिकेट में किसी भी तरह का गलत शारीरिक संपर्क मना है। अगर खिलाड़ी जान-बूझकर, लापरवाही से या असावधानी से किसी दूसरे खिलाड़ी या अंपायर से टकराते हैं या उनसे कंधे से धक्का देते हैं, तो वे इस नियम का उल्लंघन करेंगे।”

8. Tri-Nation Series 2026: भारत ए को मजबूती देने के लिए टीम में शामिल किया गया 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज

श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ा बदलाव किया है। बता दें हाल में ही चोटिल हुए तेज गेंदबाज युधवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा को शामिल किया गया है। अशोक अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। भारत ए टीम यह बदलाव श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद देखने को मिला।

दूसरी ओर, युधवीर वनडे ट्राई सीरीज के तीनों मैचों में इंडिया ए के लिए नहीं खेले हैं और दुर्भाग्य से टूर्नामेंट के अंतिम चरणों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस बीच, अशोक मंगलवार सुबह श्रीलंका के लिए रवाना होंगे और बाकी टीम से जुड़ेंगे। इंडिया ए को सीरीज का अपना आखिरी लीग मैच बुधवार, 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलना है, जिसके लिए तेज गेंदबाज चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

9. 3 युवा भारतीय तेज गेंदबाज जो खेल सकते हैं 2027 का वनडे वर्ल्ड कप

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारत अपनी टीम तैयार कर रहा है। जहां बैटिंग लाइन-अप तो सेट है, वहीं मैनेजमेंट को मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए युवा तेज गेंदबाजों को तैयार करना होगा।

होनहार तेज गेंदबाजों की पहचान करना और उन पर समय रहते इन्वेस्ट करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अफ्रीकी पिचों पर आम तौर पर तेज गति, उछाल और सीम मूवमेंट मिलती है। तीन युवा तेज गेंदबाज जिन्हें भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर सकता है: 1. प्रिंस यादव, 2. अरशद खान, 3. गुरनूर बरार

close whatsapp