17 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

17 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ‘मैंने भारत छोड़ा, क्योंकि मेरी जान को खतरा था’ IPL फाउंडर ललित मोदी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर व फाउंडर ललित मोदी (Lalit Modi) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोदी ने उस सभी दावों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने भारत इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वह कानूनी कार्यवाही से बचना चाहते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में जान का खतरा था, इस वजह से वह देश छोड़ने को मजबूर हुए थे।

2. बड़ी खबर! आईपीएल से रिटायर हुए MS Dhoni, सीएसके ने आगामी सीजन के लिए बनाया मेंटर

आईपीएल क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल से भी रिटायर हो गए हैं। सीएसके ने आईपीएल से रिटायर होने की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी। साथ ही उन्हें आईपीएल 2027 के लिए फ्रेंचाइजी का मेंटर भी नियुक्त किया गया है।

3. IPL 2027 से पहले GT में हुई धाकड़ गेंदबाजी की एंट्री, दो बार हासिल कर चुका है पर्पल कैप

आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) टीम में एक ट्रेड डील के तहत धाकड़ गेंदबाजी की एंट्री हुई है। आईपीएल के 20वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल, अब एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच 4 करोड़ रुपए की ट्रेड डील हुई है।

4. IPL 2027: सीजन शुरू होने से पहले SRH के लिए बुरी खबर, पूरा सीजन मिस करेंगे ट्रैविस हेड

आईपीएल 2027 के आगामी सीजन से पहले एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें टीम के विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड, आईपीएल के 20वें सीजन के दौरान एसआरएच में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे।

हाल में ही हेड ने अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया है और सनराइजर्स हैदराबाद टीम मैनेजमेंट को अपने इस फैसले के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है। हेड के इस फैसले के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद को 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले ऑक्शन में हेड का रिप्लेसमेंट और अभिषेक शर्मा का नया जोड़ीदार खोजना होगा।

5. दूसरी शादी को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान, बोले ‘सोफी मेरी लाइफ में प्यार और बैलेंस लाईं’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने हाल में ही अपने वैवाहिक जीवन को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही धवन ने पत्नी सोफी शाइन की वजह से पर्सनल लाइफ में आए बड़े बदलावों के बारे में भी बात की। धवन ने ये बातें कर्ली टेल्स के साथ हालिया इंटरव्यू में कहीं। इस दौरान धवन ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने उनके रोजमर्रा के जीवन को एक नया रूप दिया है और क्रिकेट के अलावा उनके जीवन में एक नया मकसद जोड़ा है। यह बदलाव धवन की जिंदगी के कई पहलुओं में नजर आता है।

6. Rising Stars Asia Cup के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी समेत टीम इंडिया दोहा पहुंची

राइजिंग स्‍टार्स एशिया कप 2026 के लिए तिलक वर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम दोहा पहुंच गई है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद भारत का सामना 22 नवंबर को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा। टीम के दोहा पहुंचने का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के आफिशियल एक्‍स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह समेत सभी खिलाड़ी दोहा पहुंचकर चिल करते नजर आ रहे हैं।

7. भारतीय तेज गेंदबाज पर ICC का एक्शन, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले गुरनूर बरार को लगाई फटकार

भारत ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली हो, लेकिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को ICC की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। बता दें, माउंट माउंगानुई में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के चौथे वनडे मुकाबले में गुरनूर बराड़ को ICC की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। इसके बाद ICC ने उन्हें आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई है।

8. IPL 2027: आईपीएल में बड़ी ट्रेड डील, राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे मोहम्मद शमी, सैम करन पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड डील हुई है। इसी क्रम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर मनीमरन सिद्धार्थ आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ट्रेड किया गया है। शमी 8 करोड़ रुपए की कीमत में आरआर से जुड़ेंगे।

close whatsapp