Cricket News: आज की Evening News Headlines (स्पोर्ट्स न्यूज)

19 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

1) दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने शुभमन गिल, ICC रैकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर

आईसीसी ने आज यानी 19 फरवरी को लेटेस्ट पुरुष प्लेयर वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत के बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल को जबरदस्त फायदा मिला है। वह आईसीसी मेन्स वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल ने पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को पछाड़कर टॉप रैंकिंग अपने नाम की है। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें शुभमन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस वनडे सीरीज में तीन मैचों में 86.33 की औसत से 259 रन बनाए थे। अहमदाबाद में खेले गए तीसरे अंतिम वनडे मैच में शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक भी बनाया था।

2) स्टार अफगानी ऑलराउंडर ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, अब अपने बेटे के साथ खेलना चाहते हैं वनडे

अफगानिस्तान टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने पिछले साल नवंबर में इस बात का ऐलान किया था कि वे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। लेकिन ऐसा लग रहा है कि, अब उनका प्लान कुछ और ही है और शायद इसी वजह से उन्होंने रिटायरमेंट से यू-टर्न भी ले लिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) का मानना ​​है कि अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के लिए उम्र महज एक संख्या है, क्योंकि उन्होंने अपने वनडे रिटायरमेंट प्लान से यू-टर्न लेने का फैसला किया है। नबी का अगला टारगेट है कि वे अपने बेटे के साथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट अफगानिस्तान के लिए खेलें।

3) अरे ये क्या! विराट कोहली तो फूडी निकले, आप भी देखें वीडियो

आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी की शुरुआत हो चुकी है और पहला मैच आज 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं, इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने पहले मैच में 20 फरवरी को बांग्लादेश का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली कुछ खाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी स्ट्रिक्ट डाइट के लिए पहचाने जाने वाले कोहली का यह रूप देखकर फैंस थोड़ा चौंक गए हैं। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस कोहली को फूडी बताते हुए नजर आ रहे हैं।

4) PAK vs NZ: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

PAK vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

5) Champions Trophy के पहले ही मैच में पाकिस्तान को बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज हुआ चोटिल; मंडराया बड़ा खतरा

Fakhar Zaman Injured : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस पहले ही मैच में पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लग गया है। टीम के दिग्गज बल्लेबाज फखर जमान चोटिल हो गए हैं। पाकिस्तान की पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए पहले ही ओवर में वो इंजरी का शिकार हो गए। एक गेंद को रोकने के चक्कर में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और इसी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जैसी ही फखर जमान को इंजरी हुई वो मैदान से बाहर चले गए।

6) बांग्लादेश के खिलाफ ODI में कोहली का औसत 75.83… जानें कैसा है रोहित, जडेजा और हार्दिक का प्रदर्शन?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलेगी। टीम ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से शानदार जीत हासिल की थी। रोहित शर्मा एंड कंपनी चैंपियंस ट्रॉफी में भी वही लय बरकरार रखना चाहेगी। टूर्नामेंट में भारत के पहले मुकाबले से पहले आइए आपको बताते हैं कि स्टार प्लेयर्स का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में प्रदर्शन कैसा रहा है-

7) भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सकलैन मुश्ताक ने दिया बड़ा बयान, सबक सिखाने की कही बात

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी लेकिन फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार है। किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में फैंस सिर्फ और सिर्फ भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार करते हैं। इस मैच को लेकर उत्साह इतना रहता है कि कई बार पूर्व क्रिकेटर भी अजीबोगरीब बयान दे देते हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज सकलैन मुश्ताक ने भी बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

8) वह इंडिया से…22 वर्षीय पाकिस्तानी को VVIP ट्रीटमेंट, हसन अली ने PCB पर लगाया भेदभाव का आरोप

हसन अली ने अल्ट्रा एज पॉडकास्ट पर कहा, ”सैम अयूब चोटिल है। वह आपकी टीम का प्लेयर है। क्या मैं 2020 में टीम का प्लेयर नहीं था? अगर कोई प्लेयर चोटिल होता है तो क्या वह टीम का हिस्सा नहीं है? वह क्या इंडिया से खेलता है? आप सैम अयूब को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दे रहे हो। अगर भविष्य में कोई और प्लेयर इंजर्ड होगा तो आप उसे इसी तरह का ट्रीटमेंट दोगे। आप नहीं दोगे। आपने यहां क्या किया है?” हसन पाकिस्तान के लिए 24 टेस्ट, 66 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। वह कई महीनों से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच मई 2024 में खेला था।

9) CT 2025: आजकल के खिलाड़ी मैकडॉनल्ड, केएफसी पीढ़ी के हैं: भारत-पाक मैच को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दिया हैरतअंगेज बयान

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मुकाबला 23 फरवरी को दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। तमाम क्रिकेट फैंस इन दोनों टीमों के बीच आगामी मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, इन दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कई रोमांचक मैच खेले जा चुके हैं। यही नहीं आईसीसी इवेंट्स में भारत ने हमेशा ही पाकिस्तान के खिलाफ दबाव डाला है। आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तान ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में हराया था जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। हालांकि इन आईसीसी मैच के अलावा टीम इंडिया ने ही पाकिस्तान के ऊपर दबाव बनाए रखा है।

10) क्या बुमराह के रिप्लेसमेंट में हुई गलती? भारत के ‘स्पिन पंजे’ से खुश नहीं कार्तिक, बोले- ओपनर की जगह…

दिनेश कार्तिक को लगता है कि बुमराह के आइडियल रिप्लेसमेंट तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज होते। उन्होंने क्रिकबज से कहा, ”देखिए, अगर आपको अनुभव के आधार पर जाना था तो सिराज आइडियल विकल्प हो सकते थे। हालांकि, हर्षित ने इंग्लैंड के खिलाफ बहुत अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि भारतीय खेमा हर्षित राणा से बहुत प्रभावित है। मुझे लगता है कि टीम इंडिया अभी सिराज से ज्यादा उनके सपोर्ट में है। कार्तिक ने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि पांच स्पिनर बहुत ज्यादा हैं। मुझे लगता है कि वे चार से भी काम चला सकते थे। और यहीं पर मुझे लगता है कि यह थोड़ा सा कंफ्यूजन दिखाता है, जो शायद एक कठोर शब्द है। हालांकि, यह निश्चित नहीं है कि वास्तव में क्या करना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने एक टीम की घोषणा की और फिर उन्होंने एक सलामी बल्लेबाज की जगह एक और स्पिनर को शामिल किया।”

close whatsapp