Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

19 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Virat Kohli and navjot singh sidhu (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and navjot singh sidhu (Image Credit- Twitter X)

1) WPL 2025, GG-W vs MI-W: अनुभवी गेंदबाजी के सामने पस्त हुई गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से मैच को किया अपने नाम

गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान हरमनप्रीत कौर का ये फैसला सही साबित हुआ था। मुंबई ने गुजरात को 120 रनों पर समेट दिया था। गुजरात के लिए 32 रन हरलीन देओल ने बनाए थे और 20 रन की पारी काशवी गौतम ने खेली थी। मुंबई के लिए 3 विकेट हीली मैथ्यूज ने चटकाए थे और 2-2 विकेट नैट स्कीवर ब्रंट और एमलिया कर ने चटकाए। मुंबई ने 121 रनों के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 57 रन नैट स्कीवर ब्रेंट ने बनाए और बाकी के बल्लेबाजों ने थोड़ा बहुत ही योगदान दिया।

2) Champions Trophy 2025: बुरा लगता है जब लोग मेरे बारे में कुछ बोलते हैं और वो गलत होता है: शाहीन शाह अफरीदी

इंटरव्यू में शाहीन शाह अफरीदी ने कहा कि,’मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए हमेशा ही उपलब्ध रहता हूं। मुझे बुरा इस बात का लगता है जब लोग मेरे बारे में कुछ बोलते हैं जो सही नहीं होता है। पाकिस्तान में काफी बार ऐसा हुआ है कि फैंस और पत्रकारों ने सच्चाई नहीं बताई है। यह देखकर मुझे बहुत ही बुरा लगता है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि,’अगर फैक्ट को लेकर लोग मुझे बोलेंगे तो बिल्कुल भी मुझे बुरा नहीं लगेगा। लेकिन सच में बुरा लगता है खासतौर पर जब पत्रकार अपना काम सही तरीके से नहीं करते हैं तब।

3) Champions Trophy 2025: सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं मोहम्मद शमी, बांग्लादेश के खिलाफ रचेंगे इतिहास

 सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ 8 पारियों में कुल 12 विकेट हासिल किए हैं। वह भारत की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। तो वहीं, इस समय शमी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में चार पारियों में गेंदबाजी करते हुए 20.77 की औसत और 5.34 की इकाॅनमी से कुल 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अगर बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेले जाने वाले मैच में शमी 4 विकेट अपने नाम कर लेते हैं, तो वह भारत की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सर्वकालिक रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

4) ‘उसपर जितना प्रेशर आएगा, वह उतना ही…’ चैंपियंस ट्राॅफी से पहले विराट कोहली को लेकर शैरी पाजी ने दिया हैरतअंगेज बयान

हाल में ही चैंपियंस ट्राॅफी से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- टीम इंडिया के पास विराट कोहली के होने से मानसिक बढ़त है। अगर सचिन तेंदुलकर टीम में है, और वह नहीं है, तो टीम में जमीन-आसमान का फर्क है। कुछ ही ऐसा ही विराट कोहली के साथ भी है। सिद्धू ने आगे कहा- मैं आपको बता रहा हूं कि वह (कोहली) इतना बड़ा प्लेयर है कि हम उसकी क्रिकेट के दीवाने हैं। वह इतना बड़ा प्लेयर है जिसपर जितना ज्यादा दबाव आता है, वह उतना ही जबरदस्त खेलता जाता है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का रिकाॅर्ड शानदार है। जिसके पास किसी को पहुंचने के लिए कई साल लग जाएंगे।

5) चैंपियंस ट्रॉफी में किस नंबर पर बैटिंग करेंगे बाबर, कप्तान रिजवान ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से ठीक पहले बाबर आजम के बैटिंग पोजिशन का खुलासा किया है। कप्तान रिजवान ने कहा, ”हमारे पास विकल्प है, लेकिन जब आप संयोजन को देखते हैं, बाबर चैंपियंस ट्रॉफी में हमारे लिए सलामी बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे। वह अपनी बैटिंग पोजिशन से संतुष्ट हैं। हमारे घरेलू हालात ऐसे हैं कि हम बाएं-दाएं का संयोजन चाहते हैं। इसलिए, हमने बाबर आज़म को ओपनर के तौर पर रखने का फैसला किया क्योंकि वह तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज हैं।”

6) BCCI ने तोड़ा अपना ही बनाया हुआ नियम, खिलाड़ियों को फिर से दी इस मामले में छूट

बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले एक खुशखबरी दी है। भारतीय बोर्ड ने प्लेयर्स को टूर्नामेंट के दौरान अपनी फैमिली को साथ रखने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए भी एक शर्त रखी है। इस फैसले के साथ ही बीसीसीआई का फैमिली नियम टूट गया है, जो कुछ दिन पहले ही बनाया गया था। BCCI ने चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों को पैरेंट्स या पत्नी को साथ रखने की अनुमति दी है. हालांकि बीसीसीआई ने यह परमिशन सिर्फ एक ही मैच के लिए दी है। हालांकि फोकस टीम बॉन्डिंग के साथ ही ये भी सुनिश्चित करने पर रहेगा कि खिलाड़ी बिना किसी व्यवधान के साथ रहें।

7) अमेरिका ने तोड़ा भारतीय टीम का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, ओमान के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेरिका ने क्रिकेट विश्व लीग दो मैच में मंगलवार को ओमान को 57 रन से हराकर पूरे 50 ओवर में वनडे मैच में 122 रन के सबसे कम स्कोर का बचाव करने का रिकॉर्ड बनाया। पुरुष वनडे मुकाबलों में यह सबसे कम स्कोर है जिसका बचाव किया गया है। इसमें हालांकि कम ओवरों के मुकाबले या संशोधित लक्ष्य वाले मुकाबले शामिल नहीं हैं। इसके साथ ही यूएसए ने भारत के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

8) चैंपियंस ट्रॉफी में शमी नहीं, ये खिलाड़ी पूरी करेगा बुमराह की कमी; शिखर धवन की बड़ी भविष्यवाणी

शिखर धवन ने मंगलवार को प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कॉलम में लिखा, ‘‘मेरी चिंता यह है कि उन्हें जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनकी कमी खलेगी और मुझे लगता है कि उन्हें इसका असर दिखेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और उनकी सटीकता को दोहराना मुश्किल है। वह बहुत शांत स्वभाव के हैं और इस तरह की बड़ी आईसीसी प्रतियोगिताओं में यह बहुत महत्वपूर्ण है।’’ हालांकि, धवन ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभमन गिल और हर्षित राणा का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘हर्षित राणा भी टीम में शामिल हो गए हैं और मुझे लगता है कि यह वाकई रोमांचक है – उन पर नजर रखें, मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं।’’

9) भारतीय टीम और आईपीएल से बाहर हुए शार्दुल ठाकुर खेलेंगे काउंटी, एसेक्स के साथ किया करार

भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर काउंटी चैंपियनशिप के शुरुआती चरण में एसेक्स के लिए खेलेंगे। शार्दुल ने काउंटी में खेलने के लिए एसेक्स के साथ अनुबंध किया है। शार्दुल ठाकुर अप्रैल और मई के दौरान सात मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे। उन्होंने भारत के लिए तीनों प्रारूपों में 100 से अधिक विकेट लिए हैं और आखिरी बार 2023-24 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले थे।

10) मेरा पैर तोड़ रहे थे…नेट बॉलर की गेंदबाजी से इम्प्रेस हुए कप्तान रोहित शर्मा, देखिए वीडियो

भारतीय टीम ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रविवार से टीम दुबई के आईसीसी क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रही है। टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को है। मंगलवार को कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यूएई के नेट बॉलर अवैस अहमद की गेंदबाजी की तारीफ की है। रोहित ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की टांग भी खींची, क्योंकि वह इनस्विंग से उनके पैरों को निशाना बना रहे थे।

close whatsapp