20 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

20 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

morning news headlines (image via X)
morning news headlines (image via X)

1. IPL 2026: पंजाब किंग्स का विजयरथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को हाई स्कोरिंग मैच में 54 रनों से हराया

जारी आईपीएल के 19वें सीजन का 29वां मैच आज 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने जीत की लय को बरकरार रखते हुए 54 रनों से जीत दर्ज की, और टूर्नामेंट में लगातार जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 255 रनों का विशाल लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन लखनऊ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन ही बना सकी।

2. IPL 2026: म्हात्रे कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे; धोनी की वापसी पर कोई स्पष्टता नहीं।

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को चोटों की बढ़ती समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैदराबाद के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हो गए हैं और मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच समेत आने वाले कई मैच नहीं खेल पाएंगे।

अनुभवी खिलाड़ी धोनी, जो फिटनेस से जुड़ी दिक्कतों के कारण पूरे सीजन से बाहर रहे हैं, अब रिहैब में सुधार दिखा रहे हैं; हालांकि, कोच माइकल हसी के अनुसार, उनके मैदान पर लौटने की कोई निश्चित समय-सीमा अभी तय नहीं है। छह मैचों में चार हार का सामना कर चुकी चेन्नई को इस पूरे टूर्नामेंट के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद की भी कमी खलेगी।

3. IPL 2026: लगातार पांच हार के बाद केकेआर को नसीब हुई पहली जीत, राजस्थान को लो स्कोरिंग मैच में 4 विकेट से हराया

जारी आईपीएल 2026 का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस लो स्कोरिंग मुकाबले में केकेआर ने चार विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की। बता दें यह आईपीएल 2026 में केकेआर को लगातार पांच हार के बाद मिली पहली जीत है।

तो वहीं, केकेआर को ये मैच जिताने में टीम के उपकप्तान रिंकू सिंह ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 34 गेंदों में पांच चौके व दो छक्कों की मदद से 53* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

4. सूर्यवंशी का शिकार करते ही वरुण चक्रवर्ती ने रच दिया इतिहास, अब तक सिर्फ दो भारतीय ही कर पाए हैं ऐसा

आईपीएल के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 28 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वरुण ने अपनी पहली ही ओवर में खतरनाक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वरुण चक्रवर्ती ने जिस गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की, वह शानदार फ्लाइट के साथ फुल लेंथ पर डाली गई थी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की उड़ान को सही से समझ नहीं पाए।

गेंद हवा में ऊंची उठ गई, जहां डीप मिड-विकेट पर खड़े रामनदीप सिंह ने बेहतरीन कैच पकड़कर उन्हें आउट कर दिया। इस विकेट के साथ ही वरुण 200 टी20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए।

5. SAW vs INDW, 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

19 अप्रैल, 2026 को डरबन के किंग्समीड में खेले गए दूसरे टी20आई मैच में, दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने भारत की महिला टीम को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 147 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने 17 गेंदें शेष रहते ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

6. IPL 2026: आज (20 अप्रैल) IPL के 30वें मैच में गुजरात का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा

गुजरात टाइटंस सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। शुभमन गिल की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की, लेकिन फिर जोरदार वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीते – जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 19.4 ओवर में 181 रनों का रोमांचक लक्ष्य पांच विकेट से हासिल करना भी शामिल है।

नौवें स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस ने कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद लगातार चार हार का सामना करते हुए पिछड़ गई; उसे पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त मिली।

7. IPL 2026, GT vs MI: इस मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। इन दोनों मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 195 रहा है। सोमवार को इस विशाल स्टेडियम में एक बार फिर बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच मिलने की उम्मीद है। जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगा और विरोधी टीम को 200 से कम के स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगा।

8. IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे गुजरात टाइटन्स या मुंबई इंडियंस? यहां जानें

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने 5 बार जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 बार मैच जीतने में सफल रही है।

मैच खेले  8
गुजरात टाइटन्स ने जीते 5
मुंबई इंडियंस ने जीते  3
नो रिजल्ट/टाई 0
सबसे पहले मैच  6 मई 2022
हालिया मैच  30 मई 2025

close whatsapp