Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

20 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Rohit Sharma, PAK vs NZ, MS Dhoni, Sanju Samson & WPL 2025 (Photo Source: X)
Rohit Sharma, PAK vs NZ, MS Dhoni, Sanju Samson & WPL 2025 (Photo Source: X)

1. Champions Trophy 2025: क्या भारत के खिलाफ मैच में खेलेंगे फखर जमान?

पाकिस्तान के खिलाड़ी फखर जमान को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लग गई थी। वह बैटिंग करते वक्त भी थोड़े असहज नजर आए। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने जमान की चोट पर बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि, वह निश्चित नहीं है कि फखर जमान अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं क्योंककि वह दर्द में हैं।

2. PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी के बाद Tom Latham ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, बोले- “योगदान देना अच्छा…”

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टॉम लैथम ने  104 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 118 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 95 गेंदों में शतक पूरा किया था। शतकीय पारी खेल  उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए लैथम ने कहा, “हां, निश्चित रूप से जब आप पहले भी ऐसी सतह पर खेले हैं तो इससे मदद मिलती है। योगदान देना अच्छा लगा, विल यंग ने बेहतरीन खेला और फिर 320 रन तक पहुंचना शानदार था। जब मैं आया, तो यह साझेदारी बनाने के बारे में था। हम ऐसा कर सकते थे और फिर रन रेट में सुधार कर सकते थे?

3. WPL 2025, UPW-W vs DC-W: यूपी वाॅरियर्स की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार, रोमांचक मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीता

जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का छठा मैच आज 19 फरवरी को यूपी वाॅरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में पर खेले गए इस मैच में दिल्ली ने यूपी को 7 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वाॅरियर्स ने मैच में दिल्ली के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने इस टारगेट को 19.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

4. Champions Trophy, 2025: पहले मैच में औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने 60 रनों से मैच को किया अपने नाम

आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी के जारी 9वें सीजन का पहला मैच आज 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 321 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी बल्लेबाजी 47.2 ओवरों में सिर्फ 260 रनों पर ही सिमट गई।

5. Champions Trophy 2025: ओपनिंग मैच में ही स्लो ओवर रेट के चलते पाकिस्तान पर लगा जुर्माना

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली पाकिस्तानी टीम तय समय पर ओवर खत्म नहीं कर पाई है, जिसकी वजह से उनपर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। चैंपियंस ट्राॅफी और आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार 1 घंटे में 14.28 ओवर खत्म करने होते हैं, यानि कि करीब 3.30 घंटे में पूरे 50 ओवर।

6. संजू सैमसन हैं धोनी के बड़े फैन, आईपीएल 2025 से पहले दिग्गज खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की

संजू सैमसन ने कहा कि,’जब भी माही भाई को मैं खेलते हुए देखता हूं तो मेरे मन में सिर्फ यही बात उठता है कि थोड़ा और। जब भी धोनी भाई आईपीएल में भाग लेने आते हैं तो सब लोग मुझसे पूछते हैं कि वह संन्यास कब लेंगे। मेरा हमेशा यही मन होता है कि उन्हें थोड़ा और खेलते हुए देखा जाए। इस चीज से मुझे खुशी मिलती है। सच बताऊं तो सभी के मन में यह सवाल उठ रहा होता है। भारतीय लोगों की सोच रही है कि हर चीज में थोड़ा और होना जरूरी है।’

7. Champions Trophy 2025: “हमारे पास दो स्पिनर्स और तीन ऑलराउंडर है”, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच स्पिनरों के सवाल पर रोहित शर्मा ने दिया बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘हमारे पास दो स्पिनर और तीन ऑलराउंडर है। मैं उन्हें पांच स्पिनर्स के रूप में नहीं देखता हूं। जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर हमें बल्लेबाजी में भी काफी गहराई देते हैं। उनके रहने से टीम सिर्फ गेंदबाजी नहीं, बल्कि बल्लेबाजी लाइनअप में भी हमें काफी मदद मिलेगी।’

8. मुश्किल स्थिति में फंस गए हैं मोहम्मद कैफ, व्हाट्सएप अकाउंट हुआ हैक, फैंस से की यह अपील

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मोहम्मद कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। यही नहीं मोहम्मद कैफ ने तमाम फैंस से खास अपील भी की है कि वह कोई भी महत्वपूर्ण इंफॉर्मेशन व्हाट्सएप पर ना भेजें।

9. CT2025: पाकिस्तान के खिलाफ सुपरमैन बने ग्लेन फिलिप्स, हवा में पकड़ा अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद रिजवान सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए। रिजवान का न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने अविश्वसनीय कैच पकड़ा। फिलिप्स के इस कैच को देख तमाम फैंस भी दंग रह गए। विलियम ओ’रुकी की शानदार गेंद पर मोहम्मद रिजवान बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे। गेंद उनके बल्ले से बेहतरीन तरीके से लगी, लेकिन ऑफ साइड पर ग्लेन फिलिप्स ने हवा में कूद कर एक हाथ से कैच को पकड़ा।

close whatsapp