20 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - फरवरी 20, 2025 4:34 अपराह्न

1. IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे फखर जमान? कप्तान रिजवान ने दिया बड़ा अपडेट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों से हार झेलनी पड़ी। मेजबान 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.2 ओवरों में 260 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान अब अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ 23 फरवरी को दुबई में खेलने वाली है। इस मैच से पहले टीम को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान रिजवान ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।
2. AFG vs SA Pitch Report, Weather: अफगानिस्तान vs साउथ अफ्रीका मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट देखें
अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्राॅफी कराची में खेला जाएगा। पिच रिपोर्ट के बारे में बताएं तो कराची नेशनल स्टेडियम में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, विकेट बल्लेबाजों के लिए आसान बन जाएगा। गेंद बल्ले पर आसानी से आएगी और सपाट पिच पर बल्लेबाज अपने स्वाभाविक खेल को बिना किसी परेशानी के खेल पाएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन विकेट पूरी तरह से स्पिन-फ्रेंडली नहीं रहेगा। तो वहीं, Accuweather के अनुसार AFG बनाम SA मैच में बारिश गिरने की कोई संभावना नहीं है।
3. OMG! Team India के कप्तान Rohit Sharma का वीडियो देख, जोश भर जाएगा भारतीय फैन्स में
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो गया है, वहीं अब Team India भी Rohit Sharma की कप्तानी में मैदान में उतरने वाली है। वहीं उससे ठीक पहले भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कप्तान रोहित कुछ खास बातें बोलते हुए नजर आ रहे हैं फैन्स को।
4. गजब! हेलमेट की मदद से Team India के खिलाड़ियों ने किया स्पेशल कैच प्रैक्टिस का सेशन
इन दिनों जब भी Team India के अभ्यास वाले वीडियो सामने आते हैं, उसमें खिलाड़ियों की मस्ती-मजाक देखने को मिल जाती है। इस कड़ी में अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी स्पेशल तरीके से कैच का अभ्सास कर रहे और इस दौरान खिलाड़ियों की खुशी देखने लायक है।
5. Pakistan की हार देख फूटा Shoaib Akhtar का गुस्सा, कार ड्राइव करते हुए लगाई टीम को फटकार
Pakistan टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हार के साथ किया है, जहां पहले ही मैच में न्यूजीलैंड ने पाक टीम को मात दे दी। वहीं इस हार से पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar काफी ज्यादा निराश और गुस्सा हैं, साथ ही उन्होंने अपने इंस्टा पर इसे लेकर एक रील वीडियो भी शेयर की है। शोएब ने कहा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच देख में काफी ज्यादा निराश हुआ हूं, जो दुनिया क्रिकेट खेलती है पाक टीम वो क्रिकेट खेल ही नहीं पाती है। आगे शोएब ने कहा कि- पाक टीम के पास Impact प्लेयर नहीं है, Strike Rate बहुत स्लो होता है और सभी खिलाड़ी भी स्लो खेले।
6. बांग्लादेशी टीम भी है Jasprit Bumrah की फैन, वाइफ Sanjana के सामने हुई तेज गेंदबाज की तारीफ
ICC ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में होस्ट और Jasprit Bumrah की वाइफ Sanjana के साथ बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी Mehidy Hasan Miraz नजर आ रहे हैं। इस दौरान Mehidy ने Sanjana को कहा कि- बुमराह काफी ज्यादा अलग और खतरनाक गेंदबाज हैं, जिसपर बुमराह की वाइफ ने कहा कि- वो यहां खेलने नहीं आ रहे हैं। आगे Mehidy बोले- हां पता है बुमराह नहीं आ रहे हैं और इसे लेकर हम खुश हैं, साथ ही उन्होंने पूछा कि- बुमराह अब कैसे हैं। इस सवाल के जवाब में Sanjana ने कहा कि- वो अब सही हैं और NCA में ट्रेनिंग कर रहे हैं। Mehidy ने बताया कि हर कोई बुमराह की इज्जत करता है, उन्होंने मुझे 2 बार आउट किया है और वो दोनों तरफ से गेंदबाजी करते हैं।
7. चैंपियंस ट्रॉफी है Virat Kohli का फेवरेट टूर्नामेंट, बोले- इसमें होता है टी20 वर्ल्ड कप वाला प्रेशर
Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में Virat Kohli चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बात करते हुए नजर आए। वीडियो के शुरूआत में विराट ने कहा कि- चैंपियंस ट्रॉफी बहुत टाइम बाद हो रही है, ये टूर्नामेंट मुझे पहले से बहुत पसंद था। टॉप 8 में रहने वाली टीमों को ये टूर्नामेंट खेलने का इनाम मिलता है, प्रतियोगिता का लेवल हमेशा से अच्छा रहता है। आगे विराट ने कहा कि-आखिरी बार जब हमने बांग्लादेश के खिलाफ ICC टूर्नामेंट में ओपनिंग मैच खेला था, वो टूर्नामेंट यानी की वर्ल्ड कप 2011 में जीते थे और उसकी अच्छी यादें हैं।
8. हार के बाद Pakistan टीम को लगा एक और झटका, Fakhar Zaman से जुड़ी आई बुरी खबर
न्यूजीलैंड के खिलाफ फील्डिंग करते हुए Fakhar Zaman चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनको मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। ऐसे में अब इस खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जहां इस खबर के अनुसार Fakhar Zaman अब चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए है। जो पाक टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है, वहीं इस बल्लेबाज की जगह टीम में Imam-ul-Haq को शामिल किया गया है।
9. CT2025: पटेल ने पलट दिया था खेल, लेकिन रोहित की गलती से हैट्रिक लेने में हुए फेल
इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन स्पिनर अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटके। अक्षर पटेल इस मैच में हैट्रिक भी पूरी कर सकते थे लेकिन पहली स्लिप पर खड़े भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आसान सा कैच गिरा दिया।
10. Mohammed Shami ने याद किए वो पल, जब वो जमीन पर पैर रखने से भी डर रहे थे
सोशल मीडिया पर Mohammed Shami का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी वापसी को लेकर बात की है। शमी ने कहा कि- वर्ल्ड कप की जो फॉर्म थी उसके बाद अचानक मुझे ऑपरेशन करवाना पड़ा था, उस फॉर्म से अलग हो जाना काफी मुश्किल था। शमी ने कहा कि- सबसे पहले मेरा सवाल डॉक्टर से ये था कि मैं कितने दिन में मैदान पर वापसी कर पाऊंगा, जिस पर डॉक्टर ने कहा कि- मेरी प्राथमिकता ये है कि पहले आप चल सके और खेल बहुत दूर है यहां से। आगे शमी ने कहा कि- मैं हमेशा ये सोचता था कि मैं जमीन पैर कब रखूंगा, मेरे दिमाग में काफी चीजें आती थी और 2 महीने में मेरे दिमाग में ये प्रेशर था कि क्या मैं खेल सकूंगा आगे।
11. भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्राॅफी मैच से पहले रो-को से मिले मैन ऑफ आईसीसी टूर्नामेंट शिखर धवन, देखें वायरल फोटोज
आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी का दूसरा मैच आज 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरी ओर, भारत और बांग्लादेश के बीच इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मैन ऑफ आईसीसी टूर्नामेंट कहे जाने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan), भारतीय क्रिकेट टीम में अपने पूर्व साथी खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से मैदान पर मुलाकात करते हुए नजर आए हैं, जिसकी फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।