Social Media Trends: 20 जनवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Social Media Trends: 20 जनवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Top Social Media Trends: उन ट्वीट और वीडियो के बारे में जानें जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से हो रहे वायरल

MS Dhoni & Rishabh Pant, Sanjeev Goenka (Photo Source: X)
MS Dhoni & Rishabh Pant, Sanjeev Goenka (Photo Source: X)

Top Social Media Trends: आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को आगामी सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त कर दिया है। लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में ऋषभ को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। उन्होंने आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेला था। बीसीसीआई ने शमी को लेकर एक स्पेशल वीडियो साझा किया है।

भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल आज 20 जनवरी को 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अक्षर और जसप्रीत बुमराह की एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जो सुर्खियां बटोर रही है।

Top Social Media Trends: 20 जनवरी के वो Tweet जो हो रहे हैं वायरल-

 

 

Image

close whatsapp