2007 World Cup की यह बातें शायद ही होंगी आपको याद - 6 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2007 World Cup की यह बातें शायद ही होंगी आपको याद

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया और लगातार तीसरा वर्ल्ड कप और कुल मिलाकर चौथ वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

2- ग्लेन मैकग्रा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को काफी शानदार तरीके से खत्म किया

Glenn McGrath of Australia. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)
Glenn McGrath of Australia. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)

इंजमाम-उल-हक और ब्रायन लारा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भी इस बात की घोषणा कर दी थी कि वर्ल्ड कप 2007 के बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

ग्लेन मैकग्रा ने वर्ल्ड कप 2007 में कुल 26 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपने वर्ल्ड कप करियर में 39 मुकाबलों में 71 विकेट हासिल किए। वहीं मैथ्यू हेडन ने इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में 11 मुकाबलों में 3 शतक और 1 अर्धशतक की बदौलत कुल 659 रन बनाए। सबसे खास बात यह थी कि हेडन ने यह रन 101.07 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उनका इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 158 रन था जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे।

Previous
Page 5 / 6
Next

close whatsapp