3 रिकॉर्ड्स जो IND vs ENG मैच के दौरान टूट सकते हैं
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज यानी 27 जून को गयाना में खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच में खेला जाएगा।
अद्यतन - जून 27, 2024 5:20 अपराह्न
2- टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन गेंदबाज बनने से आदिल राशिद सिर्फ एक विकेट दूर है

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने झटके हैं। उन्होंने अभी तक 30 विकेट हासिल किए हैं। यही नहीं स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ इस लिस्ट में आदिल राशिद भी पहले स्थान पर है जिनके नाम भी 30 विकेट है।
आगामी मैच में अगर भारत के खिलाफ आदिल राशिद एक विकेट और ले लेते हैं तो उनके 31 विकेट हो जाएंगे और बेहतरीन स्पिनर स्टुअर्ट ब्रॉड को पछाड़कर पहला स्थान अपने नाम कर लेंगे। इस सीजन में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और अभी तक 9 विकेट हासिल किए हैं। भारत के खिलाफ आदिल राशिद इस रिकॉर्ड को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।