Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

21 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Shubman Gill Shot Rohit Sharma Reaction (Pic Source-X)
Shubman Gill Shot Rohit Sharma Reaction (Pic Source-X)

1) IND vs BAN: तौहीद हृदोय के पारी पर भारी पड़ा शुभमन गिल का शतक, भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीता मैच

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज टीम इंडिया ने जीत के साथ किया है। दुबई में खेले गए अपने पहले मैच में बांग्लादेश को टीम इंडिया ने 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तूफानी शुरुआत की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप 2 में पहुंचने में भी सफल हुई है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए गेंद से मोहम्मद शमी और बल्ले से शुभमन गिल हीरो रहे। शमी ने पंजा खोला, जबकि गिल ने दमदार शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने भी तूफानी पारी खेलकर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई थी। शुभमन गिल नाबाद शतक जड़ने के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

2) चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, वनडे में ठोक दिया आठवां शतक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ही मुकाबले में शतक जड़ दिया है। गिल ने गुरुवार को दुबई में खेले गये मैच में 125 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। गिल का वनडे में ये आठवां शतक है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी गिल ने शतक मारा था। गिल ने अपनी पारी के दौरान नौ चौके और दो छक्के लगाए। शुभमन गिल ने पिछली चार पारियों में 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। इस दौरान उन्होंने दो बार शतक भी लगाया है। शुभमन गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 59 गेंद में 69 रन बनाए। कोहली के साथ 43 और केएल राहुल के साथ 70 से ज्यादा रन की साझेदारी की।

3) Champions Trophy 2025 Points Table- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका IND vs BAN मैच-2 के बाद

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने गुरुवार, 20 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया। टीम इंडिया ने इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा। हालांकि यह जीत भारत को चैंपियंस ट्रॉफी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज नहीं दिला पाई। टीम इंडिया नेट रन रेट के मामले में थोड़ा पीछे रह गई। बांग्लादेश पर जीत के बाद भारत का नेट रन रेट +0.408 का है, जबकि टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान को 60 विकेट से हार का स्वाद चखाने वाली न्यूजीलैंड की टीम का नेट रन रेट +1.200 का है।

4) दो कैच लेकर विराट कोहली ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी की, अगले मैच में निकल जाएंगे आगे

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली ने फील्डिंग करने के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को दुबई में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने वनडे में 156 कैच लपके हैं। भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है, जिसकी बराबरी गुरुवार को विराट कोहली ने की। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 156 कैच लिए हैं। विराट कोहली ने 298 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की। अजहरुद्दीन ने 334 मैचों में ये कारनामा किया।

5) पाकिस्तान को अब ICC ने दिया झटका, स्लो ओवर रेट के लिए टीम पर लगा जुर्माना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज अच्छा नहीं रहा है। मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की टीम को अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान के स्टार सलामी बल्लेबाज फखर जमां चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अब पाकिस्तान पर आईसीसी ने कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया है।

6) रोहित शर्मा के कैच ड्रॉप को लेकर अक्षर पटेल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, बोले- “मैंने तो जश्न…”

IND vs BAN मैच की पहली पारी के बाद अक्षर पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स पर रोहित शर्मा के कैच ड्रॉप और हैट्रिक मिस होने को लेकर बात करते हुए कहा कि, “तीसरी गेंद पर जब किनारा लगा, तो मुझे लगा कि मैंने अपनी हैट्रिक ले ली है। मैंने जश्न मनाना शुरू किया और फिर मैंने देखा (रोहित ने कैच छोड़ दिया)। मैंने कोई रिएक्शन नहीं दिया और बस वापस आ गया। यह खेल का हिस्सा है।” अक्षर पटेल ने आगे बात करते हुए दुबई की पिच के नेचर को लेकर बात करते हुए कहा कि टीम को जो टारगेट (229 रन) मिला है, वह आसान है। साथ ही उन्होंने टीम में अपनी भूमिका को लेकर भी बात की।

7) रोहित शर्मा ने ODI क्रिकेट में बनाया अद्भुत कीर्तिमान, किया 11000 रनों का आंकड़ा पार

भारतीय टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हिटमैन के नाम से फेमस रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, नंबर वन बल्लेबाज इस लिस्ट में विराट कोहली हैं।

8) चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चयन होने से हैरान हैं खुशदिल शाह, पहले ही मैच में किया इम्प्रेस

पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह साधारण प्रदर्शन के बावजूद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने जाने पर हैरान हैं और उनका कहना है कि उन्हें खुद नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ। मध्यक्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज खुशदिल ने 49 गेंद में 69 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से हार गया। खुशदिल ने नवंबर 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था तब से इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने केवल 50 ओवर के 14 मैच खेले हैं, जबकि उन्होंने अक्टूबर 2023 से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने पाकिस्तान में हाल ही में समाप्त हुई त्रिकोणीय सीरीज के दौरान बल्ले और गेंद से निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल थे।

9) Towhid Hridoy ने भारत के खिलाफ ठोका करियर का पहला वनडे शतक, सदियों तक याद रखी जाएगी यह पारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया और Bangladesh के बीच मैच खेला जा रहा है, जहां दुबई में जारी इस मैच का भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया था। लेकिन फिर बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने भी दम दिखाते हुए शानदार कमबैक किया, इस दौरान एक बल्लेबाज ने शतक जड़कर टीम इंडिया के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए।

close whatsapp