IPL 2023: मिनी ऑक्शन के लिए 21 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस रखा 2 करोड़, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Advertisement

Kane Williamson, Jason Holder, Chris Jordan and Nicholas Pooran (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन इस महीने की 23 तारीख को कोच्चि में होने जा रहा है। बता दें कि इस बार ऑक्शन के लिए दुनियाभर के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 991 खिलाड़ियों ने इस बार अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

Advertisement
Advertisement

ध्यान देने वाली बात है कि इन खिलाड़ियों में से 21 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए रखा है, और आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ नहीं रखा है।

इंशात, रहाणे ने घटाया बेस प्राइस

बता दें कि आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने ने खुद को रजिस्टर नहीं कराया है। बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में स्टीव स्मिथ ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था और वह अनसोल्ड रहे थे।

तो दूसरी तरफ आईपीएल 2022 में केकेआर के लिए खेलने वाले अंजिक्य रहाणे ने अपना बेस प्राइस घटा दिया है। उन्होंने पिछली बार के 1 करोड़ की बजाए 50 लाख अपना बेस प्राइस रखा है। वहीं इंशात शर्मा ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रखा है तो पंजाब किंग्स से रिलीज किए गए मयंक अग्रवाल ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रखा है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सैम करन, कैमरन ग्रीन, केन विलियमसन और बेन स्टोक्स पर सभी की नजर रहेगी क्योंकि इन खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। वहीं इस बात की भी पूरी संभावाना है कि सैम करन, कैमरन ग्रीन और बेन स्टोक्स मिनी ऑक्शन 2023 में मालामाल हो सकते हैं। आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी इन तीन खिलाड़ियों के पीछे भाग सकती है।

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

नाथन कूल्टर नाइल, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, केन विलियमसन, रिले रुसों, रासी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन और जेसन होल्डर।

Advertisement