Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

22 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Rashid Khan, Ryan Rickelton,  Shahid Afridi, Harmanpreet Kaur (Photo Source: X)
Rashid Khan, Ryan Rickelton, Shahid Afridi, Harmanpreet Kaur (Photo Source: X)

1. WPL 2025: एलिसा पेरी की ताबड़तोड़ पारी के आगे निकला हरमनप्रीत कौर का मैच विनिंग अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने मैच किया अपने नाम

महिला प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से शिकस्त दी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस ने एक गेंद शेष रहते हुए रोमांचक अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए।

2. CT2025: कराची में अफगानिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ की टूर्नामेंट में शुरुआत

21 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच में खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 107 रन से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 315 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 208 रन पर ढेर हो गई।

3. CT2025: “भारत की तुलना में हम कमजोर हैं”, शाहिद अफरीदी ने 23 फरवरी को होने वाले रोमांचक मैच से पहले दिया बड़ा बयान

अफरीदी ने जिओस्टार पर कहा कि, ‘अगर हम मैच विनर की बात करें तो भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा मैच विनर खिलाड़ी हैं। मैच विनर वह होता है जो आपको अकेले अपने दम पर मुकाबला जिता सकता है। इस समय पाकिस्तान में ऐसे खिलाड़ी नहीं है। भारत का मिडिल और निचला क्रम काफी मजबूत है। यही वजह है कि टीम लगातार मैच जीत रही है। हमने काफी लंबे समय तक खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन कोई भी लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाया। कुछ मैच में हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन लगातार जबरदस्त बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी पाकिस्तान टीम में इस समय नहीं है। हम लोग भारत से थोड़े से कमजोर हैं। टीम इंडिया का लाइनअप मजबूत है। उनके लिए सभी खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।’

4. CT2025: रहमत शाह ने पकड़ा डेविड मिलर का जबरदस्त कैच, दंग रह गए सभी

मिलर का रहमत शाह ने बाउंड्री लाइन के पास बेहतरीन कैच पकड़ा, जिसको देख खुद साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज भी हैरान रह गए। यह सब देखने को मिला साउथ अफ्रीका की पारी के 48वें ओवर में। यह ओवर अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी फेंकने आए थे। उनके ओवर की अंतिम गेंद पर डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेला। गेंद उनके बल्ले से अच्छी तरह लगी भी। हालांकि, बाउंड्री लाइन पर खड़े रहमत शाह ने बेहतरीन दौड़ लगाई और डाइव मार कर इस कैच को पूरा किया।

5. आईसीसी टूर्नामेंट और मोहम्मद शमी की एक बेहतरीन लव स्टोरी है: पीयूष चावला

जियो हाॅटस्टार एक्सपर्ट पीयूष चावला ने भारत बनाम बांग्लादेश मैच खत्म होने के बाद कहा- आईसीसी टूर्नामेंट और मोहम्मद शमी की एक बेहतरीन प्रेम कहानी है। जब भी वह किसी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलते हैं, तो वह बिल्कुल अलग गेंदबाज बन जाते हैं। वह चोट से वापस आ रहे हैं, और हाल की द्विपक्षीय सीरीज में वह थोड़े थके हुए दिख रहे थे, लेकिन सकारात्मक संकेत यह था कि उन्हें अपने ओवर मिल रहे थे। आज, वह काफी बेहतर दिख रहे थे। हमें अभी भी 100% शमी देखना बाकी है, लेकिन यह पांच विकेट निश्चित रूप से उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

6. युजवेंद्र चहल से तलाक की खबरों के बीच धनश्री की इंस्टा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, कहा- ‘स्ट्रेस्ड से ब्लेस्ड’

बता दें कि धनश्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी अपडेट की है, उसमें एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘स्ट्रेस्ड से ब्लेस्ड’ हैरानी की बात है कि ईश्वर हमारी चिंताओं और परेशानियों को कैसे आशीर्वाद में बदल देते हैं। अगर आप आज किसी वजह से परेशान हैं, तो याद रखिए कि आपके पास चॉइस है। या तो आप चिंता करते रहें या सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दें और प्रार्थना करते रहें। आस्था में शक्ति है कि ईश्वर जो भी करेंगे आपकी भलाई के लिए करेंगे।

7. Rashid Khan की तेजी के आगे फेल हुए “शतकवीर” Ryan Rickelton, ये रन आउट देखना तो बनता है

अफगानिस्तान के खिलाफ Ryan Rickelton ने कराची के मैदान पर की थी शानदार बल्लेबाजी, वहीं शतक बनाने के बाद भी ये बल्लेबाज राशिद खान के खिलाफ आगे बढ़कर खेलने का प्रयास कर रहा था। जिसके बाद गेंद सीधे Rashid Khan के पास गई और उन्होंने विकेटकीपर के पास गेंद फेंक दी। वहीं तब तक Ryan Rickelton क्रीज से बाहर निकल गए थे और समय रहते अंदर नहीं पहुंच पाए, ऐसे में राशिद खान और गुरबाज की तेजी के चलते ये बल्लेबाज रन आउट हो गया।

8. भारत कठिन परिस्थितियों से निपटना जानता है; पाकिस्तान के पास बहुत सारी समस्याएं हैं: इरफान पठान

Times of India के मुताबिक इरफान पठान ने कहा, “जब पाकिस्तान की बात आती है, तो देखिए, उनकी टीम में बहुत सारी समस्याएं हैं… जहां तक ​​कुछ सीनियर खिलाड़ियों की बात है, तो वे मॉर्डन-डे में उस तरह का आक्रामक क्रिकेट नहीं खेलते हैं, खासकर व्हााइट-बॉल वाले क्रिकेट में। तो, क्या वे इसे बदल सकते हैं? यह बहुत मुश्किल है। लेकिन कमजोरियों और ताकत से ज्यादा, यह सब भारत-पाकिस्तान के मके के बारे में है। जो भी इस मौके को वास्तव में अच्छी तरह से संभालता है, वह टीम जीतती है,”

9. IML 2025: सचिन, युवराज एक दशक बाद फिर से दिखेंगे मैदान पर साथ, सीजन के पहले मैच में श्रीलंका से होगा मुकाबला

भारतीय क्रिकेट के दो पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह एक दशक के बाद एक बार फिर मैदान पर एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। यह दिग्गज जोड़ी शनिवार, 22 फरवरी को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में होने वाले पहले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के बहुप्रतीक्षित ओपनिंग मुकाबले में इंडिया मास्टर्स की अगुआई करेगी, जिसमें वे श्रीलंका के साथ अपना मैच खेलेंगे।

close whatsapp