22 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - नवम्बर 22, 2026 9:22 पूर्वाह्न

1. NZ vs IND: चौथे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 पर घोषित कर दी है, पंत ने 128 रन बनाए
वेलिंगटन में चौथे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 पर घोषित कर दी है, जिससे उन्हें न्यूजीलैंड के 368 रनों के स्कोर के मुकाबले 352 रनों की बढ़त मिल गई। ऋषभ पंत ने 128 रन बनाए और ध्रुव जुरेल ने 78 रन जोड़े। जवाब में, ये आर्टिकल लिखते समय न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 55/1 रन बना लिए हैं; जसप्रीत बुमराह ने टॉम लैथम को शून्य पर आउट किया, जबकि डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
2. इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अनकैप्ड बेन मैकिन्नी को टीम में शामिल किया है
इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के तीन टेस्ट मैचों के दौरे के लिए अपनी टीम में 22 वर्षीय डरहम ओपनर बेन मैकिन्नी को शामिल किया है। वे चोटिल जैकब बेथेल की जगह लेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज मैकिन्नी ने 40 फर्स्ट-क्लास मैचों में 37.92 की औसत से 2,389 रन बनाए हैं, जिसमें पिछले काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू सीजन के 1,044 रन भी शामिल हैं। इससे पहले, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में हुए 2023-24 अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी।
अपडेटेड इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, लियाम पैटरसन-व्हाइट, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जॉश टोंग, बेन मैककिनी
3. AUS vs ENG: ऑलराउंडर निखिल चौधरी ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिलाई
एमसीजी में खेले गए पहले टी20 मैच में निखिल चौधरी के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीन विकेट से रोमांचक मात दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। निखिल ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए और 38 गेंदों में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन बनाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मदद मिली। जैक एडवर्ड्स 25 रन बनाकर नाबाद रहे और ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए।
4. SA vs BAN: मुशफिकुर रहीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर
बांग्लादेश को एक और झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ग्रोइन में चोट के कारण सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उंगली की चोट के कारण वह पहले ही पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, और अब एमआरआई से पता चला है कि उनके पेल्विक के आसपास सूजन और जलन है। फिजियो ने उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है।
5. लेहमैन ने सैंडपेपर साजिश की जानकारी होने से इनकार किया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डैरेन लेहमैन ने फिर से 2018 “सैंडपेपरगेट” साजिश के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता था” सैंडपेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। उनके कमैंट्स कैमरन बैनक्रॉफ्ट के नए आरोपों का जवाब देती हैं, हालांकि लेहमैन ने कंट्रोवर्सिअल दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टीम के भीतर की कल्चर के लिए जिम्मेदारी स्वीकार की।
6. NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने रिकॉर्ड बुक में नया चैप्टर लिखा, पार्टनरशिप्स का अनोखा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 720/9 (D) का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। यह न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी की गहराई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सात या उससे अधिक विकेटों के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारियां निभाईं। ऐसा करने वाली भारत पहली टीम बन गई है, जिसने टेस्ट क्रिकेट में यह रेयर कारनामा दो बार अंजाम दिया है। इस पारी ने बेसिन रिजर्व के कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए और भारत को पहली पारी में 352 रनों की मजबूत बढ़त दिला दी।
7. ऋषभ पंत सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं
ऋषभ पंत सभी चार SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में 135 गेंदों पर शतक पूरा करने के साथ ही, वे इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले विकेटकीपरों की सूची में एडम गिलक्रिस्ट के बराबर आ गए हैं। पंत कुल मिलाकर ऐसे छठे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
8. ऋषभ पंत ने टेस्ट छक्कों की लिस्ट में मैकुलम को पीछे छोड़ा
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 128 रनों की अपनी पारी के दौरान उन्होंने कुल 108 छक्के पूरे किए। पंत ने यह मुकाम सिर्फ 91 पारियों में हासिल किया, जबकि मैकुलम ने 176 पारियों में 107 छक्के लगाए थे। अब पंत से आगे सिर्फ इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं, जिनके नाम 138 छक्के हैं।