25 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - दिसम्बर 25, 2024 3:47 अपराह्न

1. ICC Test Ranking: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, अश्विन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 904 रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में पहले स्थान पर है। बुमराह टेस्ट रैंकिंग में संयुक्त रूप से सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 10.90 के औसत, 2.60 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए हैं, जिसमें दो पांच-विकेट हॉल शामिल हैं।
2. IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में ओपन कर सकते हैं रोहित शर्मा, गिल और राहुल की बैटिंग ऑर्डर में हो सकता है बदलाव
रोहित शर्मा के गुरुवार से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। ऐसे में फिर केएल राहुल के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता है। भारतीय कप्तान एडिलेड और ब्रिस्बेन टेस्ट में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में खेले, लेकिन चौथे टेस्ट के लिए टॉप आर्डर में वापसी कर सकते हैं। टेस्ट मैच से पहले हुए प्री-मैच प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित से एमसीजी टेस्ट के लिए बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछा गया, लेकिन कप्तान ने एडिलेड मैच से पहले बैटिंग ऑर्डर को लेकर किसी भी तरह का कोई खुलासा नहीं किया।
3. वैनिटी वैन में क्रिकेट खेलते हुए दिखे सूर्यकुमार यादव, वायरल हुई वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान और नए मिस्टर 360 के नाम मशूहर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सूर्या भाऊ अपनी फैशन स्टाइलिस्ट हरमन कौर के साथ, एक शूट के दौरान क्रिकेट खेलते हुए देखे गए। वीडियो में सूर्या हरमन को वैनिटी वैन के अंदर कुछ गेंद फेंकते हुए नजर आए।
4. हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा? चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि भारत को MCG टेस्ट के लिए एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है
चेतेश्वर पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि गेंदबाजी लाइनअप एक ऐसी चीज है जिस पर भारत को काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप, वे अच्छा काम कर रहे हैं। रविंद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी दोनों ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया है, लेकिन हमारे पास एक गेंदबाज की कमी है और यदि संभव हो तो भारत को MCG टेस्ट के लिए एक और गेंदबाज जोड़ना होगा और शायद एक बल्लेबाज को कम करने का प्रयास करना होगा।
5. VIDEO: “विराट एक बार…”, प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली को देखने पहुंची फीमेल फैन ने बोली ऐसी बात…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली नेट्स में बल्लेबाजी के लिए रेड्डी होते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस विराट-विराट कहकर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। तभी अचानक से एक फीमेल फैन बड़े प्यार से कहती है “विराट एक बार देख लो...” जिसे सुनकर बाकी फैंस हंसने लग जाते हैं।
6. मेलबर्न में बड़ी पारी खेलेंगे विराट और स्मिथ, पूर्व हेड कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी
रवि शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा कि, ‘‘मुझे लगता है कि मौजूदा फॉर्म के आधार पर वे (कोहली और स्मिथ) रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं। रूट लगातार रन बना रहे हैं और विलियमसन भी बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैरी ब्रूक पिछले कुछ समय से शानदार रहे हैं और कुछ अन्य युवा खिलाडियों ने भी प्रभावित किया है। हालांकि, ये दोनो विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। ऐसी स्थिति में, आप जानते हैं कि वे खतरनाक होंगे, क्योंकि वे रन बनाने के लिए आतुर है।’’
7. टेस्ट में मिचेल स्टार्क के पास होगा इतिहास रचने का मौका, पांच विकेट लेते ही….
भारत के खिलाफ सीरीज के पहले तीन मैचों में स्टार्क 22.85 की औसत से 14 विकेट ले चुके हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/48 रहा है, उनका यह प्रदर्शन पिंक बॉल टेस्ट में आया था। वह वर्तमान में सीरीज के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में मेलबर्न टेस्ट में स्टार्क के पास पांच और विकेट लेने का अवसर होगा। अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 700 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। वे अब तक 695 विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में निकाल चुके हैं।
8. मेलबर्न के एक छोटे से रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, वायरल हुई तस्वीर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। आगामी मैच जीतने के लिए टीम इंडिया नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली प्रैक्टिस सेशन के बीच परिवार के लिए समय निकालकर 25 दिसंबर की सुबह मेलबर्न के एक लोकल रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
9. “मजे करना और ज्यादा मत सोचना…”, डेब्यू से पहले सैम कोंस्टास को कप्तान पैट कमिंस ने दिया खास मैसेज
पैट कमिंस ने अपने डेब्यू को याद करते हुए यह कहा कि इस चीज के लिए काफी उत्साह रहता है। इसीलिए, सैम कोंस्टास जो अभी महसूस कर रहे हैं, उसे वह अच्छे से समझ सकते हैं। उन्होंने सैम को कहा कि, वहां जाओ और ठीक उसी तरह खेलना, जैसे आप बच्चे के रूप में खेलते थे। मजे करना और ज्यादा मत सोचना।
10. अचानक हो गया गजब का बवाल, कप्तान Rohit Sharma को देख फैन्स हुए आउट ऑफ कंट्रोल
टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma भले ही बल्लेबाजी में कुछ नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी फैन्स के बीच उनकी दीवानगी देखने को मिल रही है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित का क्रेज देखने को मिला है।