26 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - अगस्त 26, 2026 9:49 पूर्वाह्न

1. SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे
कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन (मंगलवार, 25 अगस्त) श्रीलंका की टीम अभी भी 238 रन पीछे है और दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 265/8 था। लगातार बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले ही खत्म कर दिया गया।
2. शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। मैके में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया और एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो करीब 140 साल से ज्यादा समय बाद देखने को मिला। उनकी इस उपलब्धि ने बांग्लादेश क्रिकेट को भी खास पहचान दिलाई।
शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया की पारी में 15 ओवर गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। यह उनके टेस्ट करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले 140 से ज्यादा वर्षों में पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए।
3. “किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर
महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी, जबकि 5 सितंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत-पाकिस्तान मैच के दबाव को लेकर अपनी बात रखी है।
हरमनप्रीत कौर के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का दबाव दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैचों से बिल्कुल अलग होता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लगातार बड़े मुकाबले खेलते हैं, लेकिन IND vs PAK मैच जैसी मानसिक चुनौती कहीं और देखने को नहीं मिलती।
4. इन 2 खिलाड़ियों के साथ हेड कोच गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है और अपने बयान में सीधे तौर पर माना है कि दो खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया में नाइंसाफी हुई है. भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि गंभीर के कोचिंग करियर पर सबसे बड़ा दाग टेस्ट सीरीज में हार और कुछ खिलाड़ियों के साथ किए गए बर्ताव का है। जाफर ने कहा कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट की बात करें तो सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जिस तरह से टीम से बाहर किया गया, उसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।
5. ‘वह वर्ल्ड क्लास बॉलर’ सिराज नहीं बल्कि भारतीय कोच मोर्ने मोर्कल ने इस तेज गेंदबाज की जमकर की तारीफ
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बाहरी आलोचनाओं को नजरअंदाज कर अपने खेल पर मेहनत की और खुद को विश्वस्तरीय गेंदबाज के रूप में विकसित कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मंगलवार को प्रसिद्ध ने 14 ओवर की कड़ी गेंदबाजी में 47 रन देकर तीन विकेट झटके और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की।
दिन का खेल समाप्त होने के बाद मोर्कल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,”इस स्पेल ने प्रसिद्ध के जज्बे को दिखाया। मीडिया में उनकी आलोचना होती है, कमेंटेटर उनकी आलोचना करते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद उसने अपना काम जारी रखा. इस समय उनकी गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली है।”
6. IND vs SL: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बताया कहां हो रही है दिक्कत
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट पर बड़ी अपडेट सामने आई है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया है कि वह चौथे दिन विकेटकीपिंग कर सकते हैं। कोलंबो टेस्ट के पहले दिन पंत को कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। बाद में वह बल्लेबाजी करने जरूर आए लेकिन जब श्रीलंका की पारी शुरू हुई तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। हालांकि मार्केल को उम्मीद है कि चौथे दिन के खेल से पहले वह चोट से उबर जाएंगे।
7. ‘रो-कोकी खलेगी कमी’, न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली सीरीज से पहले राहुल द्रविड़ ने क्यों कही ये बात
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शानदार जीत हासिल की थी, जिसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में पांचवां स्थान बरकरार रखा है और जीत प्रतिशत को 48.14 से बढ़ाकर 53.33 कर लिया है। जियोहॉटस्टार से बात करते हुए द्रविड़ ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वे फाइनल में पहुंच जाएंगे। अगर भारत यहां से डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाता है, तो यह एक शानदार सफर होगा। वे थोड़े पीछे रह गए हैं, लेकिन भारतीय टीम में जिस तरह की गुणवत्ता है, उसे किसी भी स्टेज पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है, इसलिए यह एक अच्छा पहला कदम है।”
द्रविड़ ने कहा, “न्यूजीलैंड में जाकर खेलना हमेशा एक चुनौती होती है। घर से दूर उनके खिलाफ खेलना मुश्किल होता है। कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने उन हालात में नहीं खेला है, इसलिए यह एक बड़ी चुनौती होगी। उम्मीद है कि वे खिलाड़ियों को फिट रख पाएंगे और अगले कुछ महीनों में ज्यादा चोटें नहीं लगेंगी। हमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों के अनुभव की कमी खलेगी, जो शायद पिछली बार भारत के दौरे के समय वहां मौजूद थे। इसलिए यह सीरीज भी दिलचस्प होगी।”
8. Duleep Trophy: सरफराज के भाई मुशीर खान का दलीप ट्रॉफी में धमाल, लेकिन 4 रनों के चलते टूटा दिल
बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान अपनी शानदार क्लास का प्रदर्शन किया। नॉर्थ जोन की ओर से दिए गए 287 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुशीर खान ने चौथी पारी में 126 गेंदों पर 96 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि, वह अपने शतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी इस पारी ने वेस्ट जोन को 200 के पार पहुंचाकर मैच में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।