26 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - मई 26, 2026 5:01 अपराह्न

1. IPL 2026: आईपीएल के पहले क्वालिफायर में आज आरसीबी का सामना गुजरात से
आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ मुकाबले आज 26 मई से शुरू हो रहे हैं। पहले क्वालिफायर में आज मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटंस से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
2. RCB vs GT: क्या क्वालिफायर-1 में खेलेंगे फिल सॉल्ट? आरसीबी कैप्टन रजत पाटीदार ने दिया बड़ा अपडेट
रजत पाटीदार ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फिल सॉल्ट अब फिट हैं और अभ्यास सत्र में भी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, टीम प्रबंधन अभी अंतिम प्लेइंग इलेवन तय नहीं कर पाया है। पाटीदार ने कहा कि पिच की स्थिति देखने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि सॉल्ट को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी। इसके बाद वह लगातार टीम से बाहर रहे। उनकी गैर-मौजूदगी में आरसीबी ने कई अलग-अलग ओपनिंग संयोजन आजमाए।
3. 2025 महिला विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार, 25 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार मिला। यह सम्मान उन्हें पिछले नवंबर में टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत के बाद भारतीय क्रिकेट में उनके अपार योगदान को देखते हुए दिया गया। हरमनप्रीत इस समारोह में क्रीम रंग के पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं और उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक को ग्रहण किया।
4. IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स के बारे में
RCB vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 08 |
| राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते | 04 |
| गुजरात टाइटंस ने जीते | 04 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 30 अप्रैल, 2022 (जीटी ने जीता) |
| हालिया मैच | 30 अप्रैल, 2026 (जीटी ने जीता) |
5. IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट के बारे में
एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट
धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 211 रहा है। इन तीन मैचों में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा, क्योंकि अधिक रन देने वाली पिच पर बड़े स्कोर का बचाव करना मुश्किल हो सकता है।
6. रील मास्टर अर्शदीप ने इंस्टा पर चलाया सफाई अभियान, 200 से ज्यादा पोस्ट को किया डिलीट
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोमवार की रात इंस्टाग्राम पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने ना सिर्फ अपनी डीपी बदली है बल्कि कई वीडियो में डीलीट किए हैं, जिसकी संख्या 200 से ज्यादा है। इसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ वो वायरल वीडियो शामिल है, जिसपर 15 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ आए थे। बता दें कि अर्शदीप का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 14 विकेट लिए और उनकी टीम पंजाब किंग्स इस सीजन प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई।
7. अजीत अगरकर को यशस्वी जायसवाल को फोन करके मांफी मांगनी चाहिए: संजय मांजरेकर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हाल में भारत की अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई टीम को लेकर कहा, ‘अगर उन्हें मजबूर होकर समझौता करना पड़ा है या किसी अन्य कारण से रोहित शर्मा का चुनाव करना पड़ा है तो सबसे पहले उन्हें जायसवाल को फोन करके माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि वह एक युवा खिलाड़ी है, जिन्होंने सबसे कठिन स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। वह अपने चरम पर है और उनका भविष्य उज्ज्वल है। आपके पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जायसवाल के रूप में शीर्ष क्रम में तीन मजबूत बल्लेबाजों की जोड़ी है। आप उनका साथ नहीं दे रहे हैं, बल्कि रोहित शर्मा को चुन रहे हैं। कम से कम विराट कोहली के मामले में तो कुछ बात बनती है।’
8. IPL 2026: क्वालिफायर-1 में कैसा है RCB का रिकॉर्ड? इस बार गुजरात टाइटंस से होगी टक्कर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल इतिहास का ये चौथा क्वालिफायर-1 मैच होगा। इससे पहले आरसीबी को 3 बार सीधा फाइनल में पहुंचने का मौका मिला है। आईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी ने 2 मुकाबले जीते हैं और 1 मैच में हार का सामना किया है। आरसीबी ने आईपीएल में अपना क्वालिफायर 1 में पहली बार 2011 में सीएसके के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ क्वालीफायर 1 जीता था, और फिर पिछले साल भी क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराया था।