तीन भारतीय अभिनेता जो युवराज सिंह की बायोपिक में निभा सकते हैं लीड रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन भारतीय अभिनेता जो युवराज सिंह की बायोपिक में निभा सकते हैं लीड रोल

युवराज सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।

Yuvraj Singh. (Photo by Boris Streubel/Getty Images for Laureus)
Yuvraj Singh. (Photo by Boris Streubel/Getty Images for Laureus)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक और 83 मूवी के बाद अब भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की बायोपिक की भी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। टी-सीरीज ने इस बात की घोषणा आज यानी 20 अगस्त को की।

बता दें, युवराज सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। भारत की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की जीत में युवराज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में युवराज सिंह ने एक ओवर में छह छक्के जड़े थे।

2011 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह कैंसर की जंग से लड़ रहे थे, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट मैदान नहीं छोड़ा और पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। अब उनकी बायोपिक की घोषणा के बाद यह चर्चा का विषय हो गया है कि कौन सा अभिनेता लीड रोल को निभाएगा?

इसी क्रम में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसे तीन अभिनेताओं के बारे में बताने का प्रयास करेंगे, जो आगामी बायोपिक में युवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

1- आयुष्मान खुराना

Ayushmann Khurrana
Ayushmann Khurrana. (Photo Source: Twitter)

आयुष्मान खुराना काफी प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और वो युवराज सिंह की भूमिका को काफी अच्छी तरह से बड़े पर्दे पर निभा सकते हैं। बता दें, आयुष्मान खुराना भी चंडीगढ़ से हैं। उन्होंने अंधाधुन, ड्रीम गर्ल और कई ब्लॉकबस्टर मूवीज की है और कई अवार्ड भी अपने नाम किए हैं। आयुष्मान खुराना काफी वर्सेटाइल एक्टर हैं और युवराज सिंह की भूमिका के लिए वह एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp