IPL 2024: आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के इन 3 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर

कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए सभी प्रारूपों में बेहद सफल गेंदबाज रहे हैं

Advertisement

Kuldeep Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है। इसके लिए सभी टीमें जी जान से तैयारियों में लगी हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (पहले डेयरडेविल्स) की टीम भी ऋषभ पंत की वापसी की उम्मीद कर रही है और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की ओर देख रही है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि दिल्ली पहले दो आईपीएल सीजन में सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थी और 2012 और 2019 में प्लेऑफ में पहुंची थी। उसने 2020 में पहली बार फाइनल में जगह बनाई, जहां वे मुंबई इंडियंस से हार गए। 2021 में टीम ने लीग चरण में पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन फिर प्लेऑफ में हारकर बाहर हो गई।

वहीं 2011, 2013, 2014 और 2018 में अंतिम स्थान पर रहे। वे इस साल अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। इसलिए इस सीजन में उन गेंदबाजों पर निर्भर रहेंगे, जो गेंद से कमाल दिखा सकें। इस आर्टिकल में हम दिल्ली के उन तीन गेंदबाजों की बात कर रहे, जिन पर सभी की नजरें होंगी।

Page 1 / 4
Next

Advertisement