3 भारतीय तेज गेंदबाज जिन्हें मोर्ने मोर्केल के गेंदबाजी कोच बनने से काफी फायदा मिलने वाला है
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।
अद्यतन - Aug 25, 2024 9:32 pm

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उनका प्रदर्शन एक खिलाड़ी के रूप में हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय स्तर में काफी अच्छा रहा है।
हालांकि अब दिग्गज तेज गेंदबाज को भारतीय टीम में महत्वपूर्ण भूमिका का निभाते हुए देखा जाएगा। बता दें, राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच के कार्यकाल के खत्म होने के बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। हालांकि वनडे सीरीज में टीम अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही।
मोर्ने मोर्केल इससे पहले पाकिस्तान पुरुष टीम और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की भी कोचिंग कर चुके हैं लेकिन इस पद में अभी तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि उनकी मानसिकता हमेशा से यही रही है कि युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जाए और वो इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन दुनिया के सामने रख सके। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन तेज गेंदबाजों के बारे में जिनको मोर्ने मोर्केल के आने से काफी बेनिफिट मिलेगा।
1- मयंक यादव

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मयंक यादव का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और कई लोगों का मानना था कि आने वाले समय में वो भारतीय टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज साबित हो सकते हैं। हालांकि चोटिल होने के बाद वो इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।
मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपना डेब्यू मोर्ने मोर्केल की कोचिंग में ही किया था। मोर्ने मोर्केल ने उन्हें लखनऊ की प्लेइंग XI में जगह दी। मयंक यादव के अंदर यह काबिलियत है कि वो लगातार 150 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाल सकते हैं। मयंक यादव खुद यही चाहेंगे कि वो जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट हो जाए और भारतीय टीम की ओर से डेब्यू करें।