भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम को इन तीन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना
15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है जबकि रिजर्व खिलाड़ियों में रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है।
अद्यतन - सितम्बर 15, 2022 6:39 अपराह्न

12 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें, यह शानदार टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहा है।
इस 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है जबकि रिजर्व खिलाड़ियों में रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। एशिया कप 2022 में भले ही भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा हो लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट में वो अच्छा प्रदर्शन करने को देखेगी। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी इस टीम में शामिल किया गया है।
इस टीम में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ समय से अपने शानदार फॉर्म में नहीं रहे हैं और टीम यही दुआ कर रही होगी कि इन खिलाड़ियों का फॉर्म जल्द से जल्द वापस आए। आइए आज हम आपको बताते हैं तीन ऐसी समस्याओं के बारे में जिससे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की भारतीय टीम इस समय जूझ रही है।
3- युजवेंद्र चहल का फॉर्म

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन एशिया कप 2022 में काफी निराशाजनक रहा। अधिकतर मुकाबलों में बल्लेबाज उनके ऊपर हावी रहे। उन्होंने कुल 4 मुकाबलों में 7.93 की इकोनामी रेट से 4 विकेट झटके।
पूरी भारतीय टीम यही दुआ कर रही होगी कि चहल जल्द से जल्द अपने शानदार फॉर्म में वापस आए। बता दें, चहल इस समय भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर हैं और अब जब 15 सदस्यीय टीम में रवि बिश्नोई को शामिल नहीं किया गया तो अब पूरा जिम्मा चहल के ऊपर होगा।
युजवेंद्र चहल ने अभी तक 66 टी-20 मुकाबलों में 24.33 के औसत से 83 विकेट झटके हैं। अगर भारतीय टीम को इस बड़े टूर्नामेंट को जीतना है तो चहल को अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा।