IPL 2024: दूसरे फ्रेंचाइजी के तीन प्लेयर जो अगले सीजन में MS Dhoni की जगह कर सकते हैं CSK की कप्तानी
महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।
अद्यतन - फरवरी 15, 2024 2:28 अपराह्न
2- ऋषभ पंत

साल 2022 के दिसंबर महीने में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। ऋषभ पंत अब पहले से काफी फिट है और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में उन्हें खेलते हुए देखा जा सकता है। बता दें, पूरी तरह से फिट ना होने की वजह से ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 संस्करण में भाग नहीं ले पाए थे।
दिल्ली कैपिटल्स टीम इस बात से काफी खुश है कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में खेलेंगे। ऋषभ पंत की बात की जाए तो वो एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और दोनों को हमेशा ही क्रिकेट को लेकर आपस में बातचीत करते हुए देखा गया है। धोनी को ऋषभ पंत सिर्फ अपना गुरु ही नहीं बल्कि बड़ा भाई भी मानते हैं।
जब महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था तब तमाम लोगों का यही मानना था कि ऋषभ पंत उनकी जगह काफी अच्छी तरह से संभालेंगे। ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अगर चेन्नई सुपर किंग्स ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स से ड्राफ्ट करते हैं या दिल्ली टीम युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को रिलीज करता है तो चेन्नई फ्रेंचाइजी उन्हें जरूर अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे और साथ ही पंत को अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त कर सकते हैं।
एक और खास बात यह है कि ऋषभ पंत के पास इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करने का काफी अनुभव है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी की हुई है।