जब टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अपने मजेदार रिएक्शन से लोगों को खूब हंसाया
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 सीजन में अपने घर में करारी शिकस्त दी थी।
अद्यतन - जून 13, 2023 11:53 पूर्वाह्न
2- कैमरामैन पर गुस्साए रोहित शर्मा

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 सत्र के पहले टेस्ट की पहली पारी में एक और मजेदार घटना घटी। रोहित शर्मा इस मैच में कैमरामैन से खुश नहीं थे। दरअसल ऑस्ट्रेलिया जब अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तब रविचंद्रन अश्विन ने पीटर हैंडस्कॉन्ब के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन उसे नकार दिया गया।
इसके बाद भारतीय टीम ने रिव्यू लेने का फैसला किया। इस रिव्यू का फैसला आने में थोड़ा समय था और तब तक कैमरामैन रोहित शर्मा को बड़ी स्क्रीन में दिखाने लगे।
रोहित शर्मा को लगा कि कैमरामैन उस गेंद का रीप्ले को बड़ी स्क्रीन में दिखाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कैमरामैन की इस चीज को देखकर रोहित शर्मा गुस्सा गए और उन्होंने कहा कि ‘अबे मुझे क्या दिखा रहा है उधर दिखा ना।’
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो