जब टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अपने मजेदार रिएक्शन से लोगों को खूब हंसाया
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 सीजन में अपने घर में करारी शिकस्त दी थी।
अद्यतन - जून 13, 2023 11:53 पूर्वाह्न
1- जब रोहित शर्मा ने अंपायर को भी कर दिया कंफ्यूज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। हालांकि दोनों खिलाड़ियों का विकेट गिरने के बाद कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे।
पारी के 97वें ओवर में मोहम्मद शमी ने एलेक्स कैरी के एलबीडब्ल्यू होने की अपील की। इसके बाद सभी खिलाड़ी रोहित शर्मा से डीआरएस लेने की मांग करने लगे क्योंकि अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया था।
एक समय ऐसा लगा कि रोहित शर्मा ने ‘T’ का सिग्नल बनाया है लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने अंतिम समय पर अपने हाथ को घुमा दिया और ऑनफील्ड अंपायर भी इस चीज को देखकर हैरान रह गए। कई लोगों ने रोहित शर्मा कि इस चीज को देखकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो