ICC इवेंट में 3 ऐसी नो-बॉल जिनकी वजह से भारतीय टीम को उठाना पड़ा बड़ा नुकसान
हाल ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2022 में भी नो-बॉल के कारण भारतीय टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
अद्यतन - मार्च 29, 2022 5:50 अपराह्न
3. 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप

नो-बॉल के रूप में गलती इस बार भारतीय महिलाओं द्वारा की गयी। हाल ही महिला वनडे वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय महिला टीम सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच खेल रही थी। भारतीय टीम की तरफ से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और साउथ अफ्रीका के सामने 275 रनों का एक अच्छा लक्ष्य रखा लेकिन भारतीय गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे।
दरअसल मैच के आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को दो गेंदों में तीन रनों की जरूरत थी। उस दौरान मिग्नॉन डू प्रीज मैदान पर मौजूद थी और उन्होंने दीप्ति शर्मा की गेंद पर बाउंड्री लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीधे हरमनप्रीत कौर के हाथों में गयी और भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद वह गेंद नो-बॉल करार दी गयी। भारतीय महिला टीम इस नो-बॉल से वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल तक पहुंचने में नाकाम रही।