आईपीएल के ये धुरंधर खिलाड़ी बन सकते हैं भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान

Advertisement

 Ishan Kishan  (Photo by Pal Pillai/Getty Images for Nissan)

भारतीय टीम फिलहाल वर्तमान समय में बहुत अच्छी स्थिति में चल रही है और उसके कप्तान विराट कोहली विश्व के नंबर वन बल्लेबाज और सफल कप्तान हैं। समय बदलता रहता है और कप्तान भी बदलते रहते हैं। हालांकि सभी कप्तानों ने अपनी-अपनी अहम भूमिका निभाई। लेकिन जिस तरह से सौरव गांगुली ने एक गर्मदल के नेता के रूप में कप्तानी की भूमिका निभाई। उससे कप्तानी के रुख में काफी बदलाव आया है। उसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तानी का नजरिया ही बदल कर रख दिया है। धोनी के बाद कोहली भी अपने अंदाज से पूरी दुनिया में भारतीय टीम का परचम लहरा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

क्यों हैं ये खिलाड़ी भावी कप्तान

अभी तक के कप्तान तो पारंपरिक क्रिकेट खेल से ही बनते चले आये हैं। लेकिन अब जमाना बदल रहा है। इस समय टी20 लीग्स की दुनिया भर में धूम है। इन लीगों में खेलने वाले खिलाड़ी जब अपने-अपने देशों की टीमों की कप्तानी करते हैं तो टीमेंं काफी अच्छा परिणाम देतीं हैं। इसलिए भारत में भी भविष्य के कप्तान आईपीएल से ही सामने आएंगे। मौजूदा समय में कुछ ऐसे खिलाड़ी सामने आ रहे हैं जिनके बारे में यह कहा जा रहा है कि वे भविष्य के कप्तान हो सकते हैं।

दूसरे धोनी के नाम से मशहूर हैं ईशान किशन

इनमें से धोनी के स्टेट झारखंड से एक ऐसा खिलाड़ी सामने आया है जो आईपीएल से पहले ही धूम मचा रहा है। आईपीएल में भी सफलता के झंडे गाड़ रहा है। धोनी की तर्ज पर विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन अब अपनी घरेलू टीम में भी कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि निडर एप्रोज उन्हें सफलता की ओर बढ़ा सकती है। किशन वर्तमान समय में आईपीएल की मुंबई टीम से खेलते हैं जो अपनी टीम के लिए महत्वपूण भूमिका निभा रहे हैं।

Shreyas Iyer inspires India A to victory. (Photo Source: Twitter)

श्रेयस अय्यर भी किसी से कम नहीं हैं

इसी तरह महाराष्ट्र का एक और खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का नाम लिया जा रहा है। दाहिने हाथ का ये बल्लेबाज भी अपने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम की कप्तानी कर रहा है। आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करके अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक मैच में 15 छक्के लगाकर जिस तरह से रिकार्ड बनाया है उससे यही लगता है कि आने वाले समय में भारतीय कप्तानी पद के लिए जबर्दस्त खिलाड़ी हैं।

कई कप्तानों के खेल का मिश्रण हैं पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ का नाम जूनियर सचिन के नाम से जाना जाता है। उनकी बैटिंग की टेकनीक राहुल द्रविड़ की तरह की मानी जाती है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ को भविष्य का क्रिकेटर माना जाता है। मुुंबई में जन्मे पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी में सर्वश्रेष्ठ तकनीक के साथ ही उनके बल्लेबाजी में निरंतरता भी कूट कूट कर भरी है। पिछले साल में उन्होंने अंडर19 की टीम का नेतृत्व करते हुए विश्व कप में विजय दिलाई थी। पृथ्वी शॉ की प्रतिभा केवल बल्लेबाज के रूप में नहीं दिखा बल्कि उनकी कप्तानी के भी लोग कायल हो गये।

Advertisement