IPL 2024: KKR vs RR: तीन जबरदस्त भिड़ंत जो मैच 31 में देखने को मिल सकती है
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे पायदान पर।
अद्यतन - अप्रैल 16, 2024 3:24 अपराह्न
2- आंद्रे रसल बनाम युजवेंद्र चहल

आंद्रे रसल को दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। आईपीएल में भी इस धुआंधार ऑलराउंडर ने अपनी छाप छोड़ी है। यही नहीं युजवेंद्र चहल के खिलाफ भी आंद्रे रसल का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
बता दें, आंद्रे रसेल ने टी20 में युजवेंद्र चहल के खिलाफ 41 गेंदों में 81 रन बनाए है जबकि भारतीय स्पिनर ने सिर्फ एक बार इस शानदार ऑलराउंडर को आउट किया है। आगामी मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।