IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से बड़ी खबर आ सकती है सामने, यह 3 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी।
अद्यतन - Nov 10, 2023 5:28 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। भले ही टीम ने पिछले सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया हो लेकिन टीम अपना उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी।
मुंबई इंडियंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब आगामी संस्करण में टीम अच्छा प्रदर्शन करने को देखेगी और 6वीं बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस अपने कैंप से तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
3- ऋतिक शौकीन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ऋतिक शौकीन का यही काम था कि वो पीयूष चावला का अच्छा साथ दे और टीम के स्पिन गेंदबाजी लाइनअप को थोड़ा और मजबूत करें। हालांकि ऋतिक शौकीन का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी निराशाजनक रहा।
वो पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ तीन विकेट ही ले पाए। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के खिलाड़ियों की नीलामी में ऋतिक शौकीन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले सीजन में ऋतिक शौकीन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और इसी वजह से मुंबई इंडियंस उन्हें आगामी सत्र से पहले टीम से रिलीज कर सकती है।