IPL Auction 2025: 3 ऐसे खिलाड़ी जिन्हें ट्रेड कर सकती है पंजाब किंग्स
आइए पढ़ें कौन हैं ऐसे 3 खिलाड़ी जिन्हें ट्रेड कर सकती है पंजाब किंग्स
अद्यतन - नवम्बर 1, 2025 7:04 अपराह्न
1. मार्कस स्टोइनिस

मार्कस स्टोइनिस को एक बड़ी राशि 11 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन वह अपनी प्रतिष्ठा पर खरे नहीं उतर पाए। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 13 मैचों में केवल 160 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 26.67 का रहा। वह 2022 के बाद पहली बार इस सीजन में एक भी अर्धशतक लगाने में असफल रहे। स्टोइनिस की गेंदबाज़ी भी साधारण रही और पूरे सीजन में उन्हें मात्र एक विकेट मिला।
अज़मतुल्लाह उमरज़ई और मार्को जानसेन जैसे युवा और फ़ॉर्म में चल रहे ऑलराउंडरों को देखते हुए, 36 वर्षीय स्टोइनिस को इस कीमत पर बनाए रखने में पंजाब को दुविधा हो सकती है। इसलिए, पंजाब किंग्स उन्हें ट्रेड करने की कोशिश कर सकती है, लेकिन नीलामी से पहले उन्हें रिलीज़ करना और कम कीमत पर फिर से खरीदने का प्रयास करने के आसार नजर आ रहे हैं।
Previous
Page 3 / 3