IPL 2026: 3 खिलाड़ी जिन्हें RCB द्वारा रिलीज नहीं किया जाना चाहिए
आईपीएल 2025 की विजेता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के नए संस्करण से पूर्व टीम में ज़रूरी बदलाव करने तथा कई अनुभवी और ज़रूरतमंद खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने का प्रयास अवश्य करेगी
अद्यतन - नवम्बर 13, 2025 1:42 अपराह्न
2. लियाम लिविंगस्टोन

दूसरा खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन हैं। लगभग 9 करोड़ के भारी-भरकम कॉन्ट्रैक्ट वाले लिविंगस्टोन ने 10 मैचों में 112 रन बनाए और गेंदबाज़ी में मात्र दो विकेट झटके, जो उनके निजी स्तर के अनुरूप नहीं था।
आरसीबी इन पैसों को कहीं और निवेश करने के बारे में सोच सकती है, परन्तु लिविंगस्टोन एक यूनिक प्लेयर प्रोफ़ाइल पेश करते हैं जो ऑक्शन में आसानी से उपलब्ध नहीं होगा, और वह अपने दम पर किसी भी परिस्थिति से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।
यह बात निश्चित है कि यदि लिविंगस्टोन ऑक्शन में आते हैं तो उनकी मांग काफी अधिक होगी और कई फ्रैंचाइज़ी उनपर बड़ी बोली लगाते हुए उन्हें अपने दल में शामिल करने की कोशिश अवश्य करेंगी।