तीन खिलाड़ी जिनको आईपीएल 2024 से पहले राजस्थान रॉयल्स कर सकते हैं रिलीज
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन की बात की जाए तो टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और यही वजह थी वो अंक तालिका में पांचवें पायदान पर रही।
अद्यतन - नवम्बर 13, 2023 6:29 अपराह्न
1- जो रूट

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने जो रूट को अपनी टीम में शामिल किया था। इस इंग्लिश बल्लेबाज के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव रहा है और इंग्लैंड की ओर से उन्होंने कई मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
हालांकि जो रूट को राजस्थान रॉयल्स की ओर से ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले। इसकी एक वजह यह भी थी कि टीम के विदेशी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। अगर जो रूट किसी और फ्रेंचाइजी में होते तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके दिए गए होते।
हालांकि जो रूट का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इतना अच्छा नहीं रहा था। उन्हें फ्रेंचाइजी के द्वारा मौके भी बहुत कम मिले थे। अब देखना यह है कि क्या टीम उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज करती है या नहीं?
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो