Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख

Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख

पहले सेमीफाइनल में बल्ले और गेंद से दम दिखाने के लिए तैयार हैं ये बड़े नाम

Duleep Trophy semi-final 1 (Image credit Twitter - X)
Duleep Trophy semi-final 1 (Image credit Twitter – X)

दलीप ट्रॉफी 2026-27 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त को सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पास कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं जो इस बड़े मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

दलीप ट्रॉफी का यह 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला जा रहा है। मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली थी, जबकि ईस्ट जोन ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन कर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। आइए जानते हैं सेमीफाइनल मैचों में उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने दम से बदल सकते हैं मैच का रुख:

1. वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter - X)
Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं और उनकी प्रतिभा पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। उन्होंने अब तक नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 215 रन बनाए हैं। इस सीजन में वैभव ने दलीप ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला खेलते हुए गेंदबाजी से भी प्रभावित किया।

नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की पारी और 210 रनों की बड़ी जीत में उन्होंने अहम योगदान दिया। बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में वैभव ने तीन ओवर में सिर्फ 11 रन देकर दो विकेट लिए। ऐसे में सेमीफाइनल में उनसे बल्ले और गेंद दोनों से योगदान की उम्मीद होगी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp