IPL 2024: इन तीन खिलाड़ियों को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के रूप में गुजरात टाइटंस अपनी टीम में कर सकता है शामिल
गुजरात टाइटंस के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घुटने की चोट की वजह से आगामी संस्करण से बाहर हो चुके हैं।
अद्यतन - फरवरी 22, 2024 4:13 अपराह्न
3- टाइमल मिल्स

टाइमल मिल्स इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कई लोगों का दिल जीता है। यही नहीं टाइमल मिल्स ने आईपीएल में 10 मैच भी खेले है जिसमें उन्होंने 11 विकेट हासिल किए है। टाइमल मिल्स के पास फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट का भी काफी अनुभव है।
इंग्लैंड की ओर से टाइमल मिल्स ने 16 मैच में 14 विकेट झटके हैं। इस समय टाइमल मिल्स पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और 3 विकेट हासिल किए हैं।
अब देखना यह है कि आईपीएल 2024 में टाइमल मिल्स को गुजरात टाइटंस अपनी टीम में शामिल करता है या नहीं? बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग में यह अनुभवी खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके है।