IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी खास निगाहें

 IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter - X)
IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X)

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी यह सीरीज भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके लिए यह दौरा सिर्फ सीरीज जीतने का मौका नहीं है, बल्कि खुद को साबित करने का भी बड़ा अवसर है। इनमें से 3 खिलाड़ी खास तौर पर अपने प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:

3. आकिब नबी

Auqib Nabi

 

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के चोटिल होने के बाद, भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में नबी ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने कुल 104 विकेट लिए हैं।

2025-26 रणजी सीजन में उन्होंने 60 विकेट हासिल किए और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।

तो वहीं, अब श्रीलंका के खिलाफ उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। अगर नबी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह अपने घरेलू प्रदर्शन को इंटरनेशनल स्तर पर दोहराना चाहेंगे।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp