IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी खास निगाहें

1. ऋषभ पंत

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारत के सबसे अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका पिछला टेस्ट मुकाबला था। जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में पंत ने 81 रन की शानदार पारी खेली थी। इससे संकेत मिला कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपनी पुरानी लय हासिल कर रहे हैं।

हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ 7 से 9 अगस्त तक हुए टूर मैच में वह शुरुआत में संघर्ष करते नजर आए। पंत ने खाता खोलने से पहले 21 गेंदें डॉट खेलीं और फिर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उनका सीजन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पंत के लिए खुद को फिर से भारत के अहम टेस्ट खिलाड़ियों में स्थापित करने का बड़ा मौका है। उनका आक्रामक अंदाज और विकेटकीपिंग टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp