IPL 2027 में हार्दिक पांड्या की जगह कौन संभालेगा MI की कप्तानी? ये 3 खिलाड़ी रेस में सबसे आगे
क्या फिर किसी भारतीय खिलाड़ी पर भरोसा जताएगी MI आइए जानते हैं
अद्यतन - मई 29, 2026 7:54 अपराह्न
2. तिलक वर्मा

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी कप्तानी की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले पांच सीजन से वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं। अब तक वह टीम के लिए 1800 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
तिलक सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता भी रखते हैं। घरेलू क्रिकेट में वह हैदराबाद टीम की कप्तानी कर चुके हैं और इंडिया-ए टीम की कमान भी संभाल चुके हैं।
अगर मुंबई इंडियंस लंबी अवधि के लिए युवा कप्तान तलाश रही है, तो तिलक वर्मा सबसे सही विकल्प साबित हो सकते हैं। उनकी उम्र कम है और आने वाले कई वर्षों तक वह टीम को संभाल सकते हैं।