ICC World Cup 2023: 3 खिलाड़ी जो चोटिल Hardik Pandya को टीम इंडिया में कर सकते हैं रिप्लेस
स्कैन होने के बाद पता लगेगा कि हार्दिक की इंजरी कितनी गंभीर है।
अद्यतन - Oct 21, 2023 7:08 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आज 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में खुद को चोटिल करा बैठे हैं। बता दें कि जब वह बांग्लादेशी पारी का 9वां ओवर करने आए तो तीसरे गेंद के दौरान उनका टखना मुड़ गया, जिसके बाद वह गेंदबाजी नहीं कर पाए और ओवर की विराट कोहली ने तीन गेंद डालकर खत्म किया।
तो वहीं आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में हार्दिक ने काफी चोटों को का सामना किया है और जारी वर्ल्ड कप में लगी चोट के बाद शायद वह वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को उनके रिप्लेसमेंट की जरूरत होगी। तो आइए ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो हार्दिक को भारतीय टीम में रिप्लेस कर सकते हैं
1. Washington Sundar

हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर वाॅशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) पर आते हैं। बता दें कि इस बात की अधिक संभावना है कि अगर हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण वर्ल्ड कप से बाहर होते हैं तो सुंदर ही उन्हें रिप्लेस करेंगे।
गौरतलब है कि जब अक्षर पटेल अनफिट होने के कारण वर्ल्ड कप 2023 में नहीं चुने गए थे, तो टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद वाॅशिंगटन सुंदर ही थे, जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी से भी मैच का रुख बदल सकते हैं।