अगर जसप्रीत बुमराह टेस्ट से लेते हैं संन्यास, तो ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं उन्हें टीम इंडिया में रिप्लेस

अगर जसप्रीत बुमराह टेस्ट से लेते हैं संन्यास, तो ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं उन्हें टीम इंडिया में रिप्लेस

आइए इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

Jasprit Bumrah (Photo Source: X)
Jasprit Bumrah (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ के अनुसार, भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। भारत मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में खेल रहा है, कैफ ने बुमराह की फिटनेस, खासकर उनकी गति में आई गिरावट की ओर इशारा किया है। 

वह नियमित रूप से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे, लेकिन अब उनकी गति घटकर 130-135 किमी प्रति घंटे के आसपास रह गई है। कैफ का मानना है कि, बुमराह का शरीर अब टेस्ट क्रिकेट की के लिए जरुरी क्षमता हासिल नही कर पा रहा है। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब तक मैनचेस्टर में केवल एक विकेट लिया है और इस फार्मेट में पहली बार 100 से अधिक रन दिए हैं, साथ ही पारी के दौरान् उन्हें अपना पैर पकड़े देखा गया।

जसप्रीत ने अपने वर्कलोड मैनेज करने के लिए इस सीरीज में केवल तीन टेस्ट खेलने थे। हालांकि, कैफ ने कहा कि, बुमराह का इस प्रारूप से कभी भी संन्यास ले सकते हैं। बुमराह ने अब तक 48 टेस्ट मैच खेले हैं और एक भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं, और इस फार्मेट से उनके संन्यास लेने से भारतीय टीम में एक बड़ा खालीपन आ जायेगा। तो आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो टीम में बुमराह की जगह ले सकते हैं 

3 खिलाड़ी जो टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकते हैं 

1. अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh (image via X)
Arshdeep Singh (image via X)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारत की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टीम के एक प्रमुख सदस्य बन गए हैं। लेकिन, वह अभी टेस्ट में डेब्यू नही कर सके हैं। इस तेज गेंदबाज को मौजूदा भारत-इंग्लैंड सीरीज के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में संभावित डेब्यू से ठीक पहले, अर्शदीप एक ट्रेनिग सेंशन के दौरान लगी अंगूठे की चोट के कारण बाहर हो गए।

अर्शदीप को लगातार ओडिआई के प्रदर्शन और 21 मैचों में 30.37 की औसत से 66 विकेट लेने के दमदार प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड के बाद, टीम में शामिल किया गया है। 2023 में केंट के साथ काउंटी क्रिकेट में खेलने से इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनके स्किल को निखारा है। 

पंजाब किंग्स के लिए 82 मैचों में 97 विकेट लेने वाले टी20 स्टार होने के बावजूद, उन्होंने अभी तक इस प्रारूप में अपनी चमक नहीं दिखाई है। बुमराह के टीम से बाहर होने की खबर के साथ, अर्शदीप एक विश्वसनीय गेंदबाज हो सकते हैं, जिन पर टीम मैनेजमेंट भरोसा कर सकता है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp