IPL 2025: तीन खिलाड़ी जो अगले IPL सीजन में MS Dhoni की जगह CSK के कप्तान बन सकते हैं
3 खिलाड़ी जो अगले IPL सीजन में MS Dhoni की जगह CSK के कप्तान बन सकते हैं।
अद्यतन - फरवरी 10, 2024 9:13 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इतिहास में एमएस धोनी सबसे सफल कप्तान हैं। वह आईपीएल 2008 की नीलामी में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी थे और तब से, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ दो सीजन को छोड़कर, वह CSK फ्रेंचाइजी के साथ हैं। वह हमेशा फ्रेंचाइजी के कप्तान भी रहे हैं।
IPL 2022 में, CSK ने धोनी को कप्तानी से हटाकर रवींद्र जडेजा को कप्तानी संभालने की जिम्मेदारी दी। लेकिन जडेजा की कप्तानी बेहद साधारण दिखी और उसका असर उनके खेल पर देखने को मिला। ऐसे में बीच सीजन में वापस धोनी को CSK का कप्तान नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2023 में घुटने की चोट के साथ खेला, जिससे CSK ने रिकॉर्ड पांचवें आईपीएल खिताब की बराबरी की।
लेकिन जैसा कि CSK के सभी फैंस जानते हैं, एमएस धोनी 42 साल के हैं और हमेशा आईपीएल में नहीं खेलेंगे। उन्होंने स्वीकार किया है कि आईपीएल के 2 महीनों में खेलने के लिए ट्रेनिंग करना उनके लिए कितना कठिन था और उम्मीद है कि आईपीएल 2024 उनका आखिरी IPL सीजन होगा। लेकिन अब सवाल आता है कि एमएस धोनी के बाद CSK की कप्तानी कौन करेगा। इस लेख में, हम उन तीन प्लेयर्स के बारे में बताएंगे जो आगे जाकर CSK की कप्तानी कर सकते हैं।
वो तीन खिलाड़ी जो अगले आईपीएल सीजन में एमएस धोनी की जगह CSK के कप्तान बन सकते हैं (3 Players who can replace MS Dhoni as CSK Skipper in IPL 2025)
1) रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 2011 से CSK परिवार का हिस्सा हैं। वह आईपीएल 2011, 2018, 2021 और 2023 विजेता चेन्नई टीमों के सदस्य रहे हैं। जबकि सुरेश रैना आईपीएल 2019 तक धोनी के डिप्टी थे, रैना के आईपीएल से बाहर होने के बाद जडेजा ने उपकप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला। अंततः आईपीएल 2022 में, CSK ने उन्हें फ्रेंचाइजी की बागडोर सौंपी, यह देखने के लिए कि क्या वह टीम की कप्तानी करने और अपने ऑलराउंडर कर्तव्यों को निभाने का दबाव सहन कर सकते हैं।
हालांकि, जडेजा दोनों करने में असफल रहे क्योंकि कप्तान के रूप में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और वह अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करने में भी असफल रहे। वह बल्ले और गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और परिणामस्वरूप, CSK उस सीजन अंक तालिका में सबसे नीचे रही। तब से, जडेजा एक खिलाड़ी के रूप में अपने पुराने फॉर्म में लौट आए हैं और कुछ द्विपक्षीय सीरीज में भारत के उप-कप्तान भी थे। ऐसे में चेन्नई एक बार फिर जड़ेजा पर दांव लगाती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी, लेकिन कप्तानी के लिए वह निश्चित रूप से विकल्पों में से एक हैं।