वो खिलाड़ी जो टिम पेन की जगह बन सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

वो खिलाड़ी जो टिम पेन की जगह बन सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान

टिम पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 11 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं।

Tim Paine. (Photo by PATRICK HAMILTON/AFP via Getty Images)
Tim Paine. (Photo by PATRICK HAMILTON/AFP via Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया में एशेज 2021-22 से पहले, टीम पर एक बड़ा झटका लगा जब टेस्ट कप्तान टिम पेन ने अपने ऑफ-फील्ड विवाद के बाद कप्तानी से नाम वापस ले लिया था। एक महत्वपूर्ण एशेज सीरीज से पहले पेन के हटने के साथ, ऑस्ट्रेलिया टीम को इस वक्त एक नए कप्तान की तलाश है।

दक्षिण अफ्रीका में 2018 में सैंडपेपर कांड के बाद पेन को टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उन्होंने 23 मैचों में 11 जीत और 4 ड्रॉ के साथ आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन किया है। तस्मानिया के इस क्रिकेटर के पद छोड़ने के साथ, कुछ विकल्प ऐसे हैं जो भविष्य में ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कप्तान बन सकते हैं। इस लेख में आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो आने वाले समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बन सकते हैं।

1 पैट कमिंस

Pat Cummins. (Photo by Quinn Rooney/Getty Images)
Pat Cummins. (Photo by Quinn Rooney/Getty Images)

पैट कमिंस मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे हैं जिन्हें टेस्ट कप्तान कैप के लिए माना गया है। पेन के कप्तानी छोड़ने के साथ ही, कई क्रिकेट पंडितों ने कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का अगला टेस्ट कप्तान बनाने की बात कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट गेंदबाजी इकाई के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक, कमिंस को न्यू साउथ वेल्स की कप्तानी करने का कुछ अनुभव है।

उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब भी जीता है। वर्तमान में, कमिंस अपने देश के लिए टेस्ट प्रारूप के उप-कप्तान हैं। एक टीम का कप्तान होने के नाते यह उनके कार्यभार को भी प्रभावित कर सकता है, लेकिन कमिंस को अभी भी मैदान में अगले कप्तान के लिए विचार किया जा सकता है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp