3 कारण जिनकी वजह से अभिषेक शर्मा भारत के अब तक के सबसे महान T20I ओपनर बन सकते हैं
आइए इन तीन कारणों के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
अद्यतन - Feb 3, 2025 4:17 pm

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बहुत ही कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद का नाम बनाने में कामयाब रहे हैं। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए टी20 सीरीज के 5वें और आखिरी टी20 मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से कुल 135 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, और टीम इंडिया की 150 रनों की जीत में अहम योगदान निभाया।
तो वहीं, मुकाबले में अभिषेक ने 37 गेंदों में शतक लगाया, और वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक से आगे सिर्फ रोहित शर्मा (35) ही मौजूद हैं। साथ ही वह अब वह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकाॅर्ड भी अपने नाम रखते हैं। अभिषेक ने शुभमन गिल के 126* रनों को पीछे छोड़ दिया है।
खैर, आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से अभिषेक भारत के अब तक के सबसे महान T20I ओपनर बन सकते हैं। तो आइए इन 3 कारणों के बारे में जानते हैं:
1. सेट होने के बाद शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाने की क्षमता

टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट कितना मायने रखता है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। तो वहीं, युवा अभिषेक शर्मा के खेल की खासियत है कि अगर वह एक बार क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो बेहतरीन स्ट्राइक रेट से एक बड़ी पारी खेलते हैं, जिसका फायदा टीम को 200+ स्कोर बनाने में मिलता है।
खेली गई 17 पारियों में अभिषेक अब तक दो शतक लगा चुके हैं, जो उनके आक्रामक खेल को दिखाता है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी कुछ आक्रामक पारियां खेली हैं। फिलहाल, अभिषेक का करियर स्ट्राइक रेट टी20 फाॅर्मेट में 193.84 का है, जो काफी ज्यादा शानदार है।